पांच दिवसीय सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का समापन समारोह का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 21 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी के प्रांगण में शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग एवं इन्नरव्हील अम्बाला के संयुक्त तत्वाधान द्वारा 16 से 20 सितंबर 2025 तक पांच दिवसीय सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का समापन किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में आत्मरक्षा के गुण सीखें। इन सबका प्रदर्शन एक शो के माध्यम से किया | जिसमें छात्र -छात्राओं ने अपने हाथों से टाइलस को तोडा तथा आग के गोले को भी पार किया। तथा इसी तरह शो में छात्र -छात्राओं ने अपना कौशल दिखाया।
इस अवसर पर मुख्याथिति डॉ. नीता खेड़ा, स्टेट इनफार्मेशन कमिश्नर हरियाणा ने छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण को सराहा और कहा कि फौज के साथ -साथ हर भारतीय का कर्त्तव्य बनता है कि वह आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ले। यह प्रशिक्षण आज की समय की मांग है। वैसे तो भारतीय संस्कृत में रानी लक्ष्मी बाई भी जो एक कुशल योद्धा थी ऐसी वीरांगनाओ को पूर्ण रूप से जीवित करने का ये उचित माध्यम है।
इस प्रशिक्षण के पश्चात हम अपनी रक्षा स्वयं करने में समर्थ हो सकते है। इस अवसर पर विशिष्ठ अथिति के रूप में श्री मंजू नन्दरा रहे। इन्नरव्हील अध्यक्ष सुशीला मलिक ने अपनी टीम के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर सहयोग करते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। यह निरंतर महाविद्यालय में हर वर्ष इसी तरह के कार्यशाला के लिए अपना सहयोग देती रहती हैं।
वर्कशॉप के समापन के दौरान प्राचार्य डॉ. अनुपमा आर्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और छात्र-छात्राओं के कौशल की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के कौशल को जरूर सीखना चाहिए। शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता चौधरी ने भी छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखने के लिए जागरूक किया।
डॉ. अनीता गोदारा जी ने भी छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खतरों से बचने के लिए शारीरिक बल के साथ-साथ मानसिक बल से भी मजबूत बनना चाहिए। डॉ. पंकज धांगड़ ने कहा कि आत्मरक्षा के कौशल का अभ्यास कर हम आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकते है।
कार्यशाला के प्रशिक्षक हेमंत शर्मा ने पांच दिनों में छात्राओं को बहुत कठिन कौशल का प्रशिक्षण दिया और कार्यशाला को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में अतिथिगण डॉ. जयदेव शर्मा, प्राचार्य मेजर आर.एन.कपूर, डी.ए.वी. स्कूल तथा अन्य सभी अध्यापकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बी.ए. फाइनल की छात्राएं कृतिका, गुरजीत, हरमन, साक्षी, पायल ने भी सहयोग दिया।
#closingceremony #fiveday #selfdefense #workshop #ambala #news