CJI सूर्यकांत 6 दिसंबर को हरियाणा के भौंडसी जेल में करेंगे आईटीआई का उद्घाटन
हरियाणा, 1 दिसंबर (अन्नू)- सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत 6 दिसंबर को भौंडसी जेल में कैदियों के लिए बनाए गए एक नवनिर्मित आईटीआई (ITI) का शुभारंभ करने पहुँच रहे हैं।
इस आईटीआई का मुख्य उद्देश्य कैदियों को तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण देकर उन्हें रिहाई के बाद सम्मानजनक रोज़गार के साथ सामाजिक जीवन में दोबारा शामिल होने में सक्षम बनाना है। सोमवार को, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और जिला कोर्ट के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी बी. सतीश बालन के साथ भौंडसी जेल पहुँचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने इस दौरान वर्कशॉप, कंप्यूटर लैब, जेल रेडियो और कौशल विकास केंद्रों की सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। CJI 6 दिसंबर को उद्घाटन के बाद आरटीसी, भौंडसी में एक सेमिनार को भी संबोधित करेंगे, जिसके लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
#CJI #सूर्यकांत #भौंडसीजेल #आईटीआईउद्घाटन #कैदीसुधार #तकनीकीशिक्षा #स्किलडेवलपमेंट #रोज़गार #DanikKhabar #Haryana #HaryanaNews