10/05/25

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण - सक्षम जयपुर अभियान के तहत हुआ आयोजन

एन.एस. बाछल, 10 मई, जयपुर।

जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना एवं उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा अमित शर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को जयपुर के योजना भवन में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सक्षम जयपुर अभियान के तहत आयोजित इस विशेष कार्यशाला में नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुदेशक श्री असरार अहमद ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपातकाल के दौरान अपनी सुरक्षा एवं बचाव के तौर तरीकों से रूबरू करवाया।

इस दौरान योजना भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपातकालीन बचाव, हवाई हमलों से बचाव के तरीकों के साथ-साथ ब्लैक आउट से संबंधित दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई।

वहीं, राज्य आपदा प्रतिसाद बल के अधीक्षक राजेन्द्र, अतिरिक्त अधीक्षक चित्रगुप्त के मौजूदगी में आपातकालीन बचाव पद्धतियों, प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर के बारे में जागरुक किया गया साथ ही बहुमंजिला इमारतों में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने का प्रदर्शन भी किया गया।

Previous

हवाई हमले एवं आपदा को लेकर स्वास्थ्य भवन में मॉकड्रिल, चिकित्सा विभाग के कार्मिकों ने लिया प्रशिक्षण

Next

अम्बाला सहित चुनिंदा हवाई अड्डों और हवाई मार्गों पर नागरिक उड़ान संचालन अस्थाई रूप से बंद