12/08/26

गुरुग्राम में निवेश के नाम पर 7.72 करोड़ रुपये की साइबर ठगी: साइबर अपराधियों को बैंक खाता मुहैया कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

जे कुमार गुरुग्राम, 12 अगस्त 2026 : हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से 7.72 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम साइबर पुलिस ने साइबर ठगों के सिंडिकेट को बैंक खाते (Mule Accounts) उपलब्ध कराने वाले एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित को सोशल मीडिया के जरिए व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप्स में जोड़ा गया था। इसके बाद फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग एप्लीकेशन के माध्यम से थोड़े समय में पैसा दोगुना करने का लालच दिया गया। साइबर अपराधियों के झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में कुल 7.72 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब पीड़ित ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने और कमीशन की मांग की, जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।

पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने उस बैंक खाते के खाताधारक को ट्रेस किया, जिसमें ठगी की बड़ी राशि ट्रांसफर की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने कमीशन के लालच में अपना और अपने जान पहचान वालों का बैंक खाता साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर इस गिरोह के मुख्य सरगनाओं और मास्टरमाइंड्स तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

#GurugramNews #CyberCrime #GurugramPolice #CyberFraud #CyberSecurity #HaryanaNews #BreakingNewsGurugram #HaryanaPolice

Previous

असम में नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार: गुवाहाटी में 13 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

Next

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर को दी 16 पीएम ई-बसों की सौगात, जनता से किए प्रत्येक वादे को पूरा कर रही डबल इंजन सरकार- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा