बाल तस्करी के लिए ले जाये जा रहे बच्चों को कैंट स्टेशन पर किया रेस्क्यू
जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - जिला युवा विकास संगठन अंबाला को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलाइंस से एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 12407 करमभूमि एक्सप्रेस से बच्चों को पंजाब ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर जिला युवा विकास संगठन अंबाला के संगठन प्रधान परमजीत सिंह बड़ोला ने प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अजय तिवारी ने तुरंत बच्चो को रेस्क्यू बारे निर्देश दिए अजय तिवारी द्वारा तुरंत सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन रंजिता सचदेवा, आरपीएफ अंबाला कैंट , जीआरपी अंबाला कैंट तथा ए एच टी यू स्टेट क्राइम ब्रांच अंबाला को सूचित किया। इसके बाद संयुक्त टीम द्वारा ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान 7 बच्चों को रेस्क्यू किया गया।
प्राथमिक पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्हें पंजाब के विभिन्न स्थानों पर मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था। तत्पश्चात जिला युवा विकास संगठन अंबाला की टीम ने बच्चों की बातचीत शुरू की ताकि उनकी सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा सके।
डीडीआर और मेडिकल प्रक्रिया के बाद सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति अंबाला की चेयरपर्सन रंजीता सचदेवा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने विचार-विमर्श के बाद आदेश दिया कि इन बच्चों को देखभाल और संरक्षण हेतु शेल्टर होम, अंबाला में भेजा जाए।
संगठन प्रधान परमजीत सिंह बडोला ने बताया की सूचना मिलते ही हमने टीम के साथ मिलकर बच्चो को रेस्क्यू किया व बच्चो के परिवारजनों की तलाश की जा रही व बच्चो से भी बातचीत की जा रही है ताकि दोसियो पर उचित क़ानूनी कार्यवाही की जाए।
वर्तमान में जिला युवा विकास संगठन अंबाला द्वारा बच्चों के परिवार की तलाश की जा रही है इनमे से कुछ बच्चे बिहार, पश्चिम बंगाल और कुछ बच्चे उत्तर प्रदेश के है और पुलिस द्वारा भी परिजनों का पता लगाया जा रहा है।इस रेस्क्यू अभियान में आरपीएफ से इस्पेक्टर रविन्द्र सिंह व टीम जीआरपी से एस एच ओ हरीश कुमार व टीम व ए एच टी यू स्टेट क्राइम ब्रांच से एसआई नरेन्द्र कुमार जिला युवा विकास संगठन से प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अजय तिवारी टीम मेम्बर हरविंदर सिंह, हरदीप सिंह इस रेस्क्यू अभियान में मौजूद रहे।
#ambala #railwaystation #news #child-trafficking #rescued