11/07/25

आईसीजी ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के पास फंसे अमेरिकी नौका से दो चालक दल सदस्यों को बचाया

आरएस अनेजा, 11 जुलाई नई दिल्ली

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के इंदिरा पॉइंट के दक्षिण-पूर्व में लगभग 52 समुद्री मील की दूरी पर फंसे अमेरिकी नौकायन पोत 'सी एंजल' के लिए एक बचाव अभियान चलाया। इस नौका में दो चालक दल सदस्य सवार थे, और यह अत्यंत खराब मौसम स्थितियों में एक फटी हुई पाल और उलझे हुए प्रोपेलर के कारण अक्षम हो गई थी।

संकट चेतावनी प्राप्त होते ही, एमआरसीसी पोर्ट ब्लेयर ने सभी निकटवर्ती व्यापारी जहाजों को सतर्क किया और बचाव समन्वय प्रोटोकॉल शुरू किए। इसके अतिरिक्त, आईसीजी पोत ‘राजवीर’ को तैनात किया गया और पोत ने फंसे हुए चालक दल के साथ संचार स्थापित किया तथा स्थल पर आकलन किया। तेज हवाओं और यांत्रिक अक्षमता के बावजूद, चालक दल सुरक्षित और स्वस्थ पाया गया। 11 जुलाई, 2025 की सुबह, नौका को सफलतापूर्वक खींचकर कैंपबेल बे बंदरगाह तक पहुंचाया गया।

***

Previous

सेमीकॉन इंडिया-2025 प्रथम बार वैश्विक मंडपों, देशव्यापी गोलमेज सम्मेलनों, कौशल पहलो और डिज़ाइन स्टार्टअप मंडप के साथ रिकॉर्ड हितधारक भागीदारी का साक्षी बनेगा

Next

प्रधानमंत्री रोजगार मेले में सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे