बाड़मेर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव, युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात
एन.एस.बाछल, 01 मार्च, जयपुर।
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शनिवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आम सभा का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री रोजगार मेले में कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित करते कहा कि राजस्थान के युवा अब विकसित भारत के सच्चे भागीदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार सिर्फ कमाई का साधन नहीं, बल्कि सम्मान, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करने हुए राष्ट्र के विकास सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि युवा अब हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा अब स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व और अन्य विभागों में सेवा देकर संबंधित जिले एवं प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बाड़मेर में जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में चयनित 330 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत के साथ प्रदेश के बाड़मेर समेत विभिन्न जिलों में 16,686 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर टीना डाबी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan