मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ने चीते के शावकों के जन्म पर खुशी व्यक्त की।
एन.एस.बाछल, 18 फरवरी, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता के तहत दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता 'गामिनी' द्वारा तीन शावकों के जन्म पर खुशी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश चीता पुनर्वास का एक मजबूत केंद्र बन रहा है। श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन साल पूरे होने के साथ ही चीतों का यह नौवां सफल प्रसव है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में चीतों की कुल संख्या अब बढ़कर 38 हो गई है। यह पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
Previous
गुजरात के गांधीनगर में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई ‘सहकार मंथन’ बैठक
Next