थाना सदर अम्बाला क्षेत्र से ट्रक में छिपाकर 450 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब तस्करीे मामले में ट्रक सहित आरोपी काबू
अम्बाला, 01 अप्रैल (अभी): अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान 31 मार्च 2025 को थाना सदर अम्बाला क्षेत्र से अवैध शराब की तस्करी के मामले में पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी आशीष निवासी गाँव रामकली जिला जींद को यूके-04-सीसी-0793 मार्का आइसर ट्रक में 9600 पव्वे अंगे्रेजी व 3000 बोतल अंग्रेजी (कुल 5400 बोतल) अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 03 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया। पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
दिनांक 01 अप्रैल 2025 को पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि आरोपी यूके-04-सीसी-0793 मार्का आइसर ट्रक में धान के भूसे के कट्टों के नीचे भारी मात्रा में पंजाब से अवैध शराब भर कर थाना सदर अम्बाला क्षेत्र नैशनल हाईवे 152-डी से होकर गुजरेगा। यदि तुरन्त कार्यवाही की जाए तो आरोपी को ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना सदर अम्बाला क्षेत्र कालू माजरा कट पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को काबू कर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। आरोपी की पहचान आशीष निवासी गाँव रामकली जिला जींद के रूप में हुई।