मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भगवान परशुराम की शोभायात्रा और महाआरती कार्यक्रम में हुए शामिल
एन.एस. बाछल, 04 मई, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर महानगर की ओर से आयोजित भगवान परशुराम की शोभायात्रा और महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री शर्मा ने बड़ी चौपड़ पर आयोजित महाआरती में विधिवत पूजा-अर्चना करभगवान परशुराम जी की आरती की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
जलेब चौक से प्रारंभ हुई शोभायात्रा बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, छोटी चौपड़ होते हुए चौगान स्टेडियम जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में लगभग 50 से अधिक मनमोहकझांकियों के साथ एक जैसी पोशाक पहने बड़ी संख्या में महिलाएं मंगलगान करते हुए शामिल हुई।
इस अवसर पर विधायक कालीचरण सराफ एवंश्री बालमुकुंदाचार्यसहित ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Previous
गर्मी में राहत का दूसरा नाम बना पेयजल समस्या समाधान शिविर - जिला कलक्टर ने समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश
Next