ब्रहकुमारीज का प्रयास है कि भारत पुन: विश्व गुरू बने, इस पर वह कार्य भी कर रहे हैं : शिवानी दीदी

जे कुमार, 16 अगस्त अम्बाला : जन्मअष्टमी के  पावन पर्व पर ब्रहकुमारीज द्वारा कंच घर अम्बाला शहर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी अजय सिंह तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि एवं कैथल से न्यायाधीश अनुपम मिक्ष ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। दीदी शिवानी ने मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि का यहां पहुंचने पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।


डीसी अजय सिंह तोमर ने ब्रहकुमारीज द्वारा यहां पर जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम किए जाने के लिए उनकी सराहना की और कहा कि पूरे भारत में पूजनीय भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। भगवान श्री कृष्ण ने उस समय जन्म लिया, जब समाज में बुराइयां थी और विरोधाभास था। उन्होंने मानव के रूप में जन्म लिया और मानव बनकर महान व्यक्तित्व के साथ जीया जा सकता है उस बारे भी हम सभी को रास्ता दिखाया। भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं अपरम्पार है। उन्हें कई नामों से जाना जाता है, जैसे नंन्द लाला, गोपाल, लड्डू गोपाल व इत्यादि है। बाल रूप में उन्होंने अपने प्यार से बृज वासियों को बांधा, ब्रृज में अपनी लीलाओं से खुशियां बांटी। इसके साथ-साथ महाभारत में भी उन्होंने अर्जुन को गीता का संदेश दिया। उन द्वारा दिए गए उपदेश हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। श्रीमद्भगवद गीता मे जीवन का सार हैं।

उन्होनें कहा कि इस पावन अवसर पर मुझे यहां पर आने का मौका मिला, इसके लिए मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूं। जिला प्रशासन द्वारा आपको जो भी सहयोग चाहिए होगा, वो आपको उपलब्ध करवाया जाएगा। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित बेहतरीन प्रस्तुतियां पेश की। जिसकी उपायुक्त के साथ-साथ उपस्थित सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। उपायुक्त ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया।


इस मौके पर न्यायाधीश अनुपम मिक्ष ने भी उपस्थित सभी को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी और सभी के जीवन में खुशियां हो, इसके लिए प्रभु से कामना की।
इस अवसर पर शिवानी दीदी ने मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि का स्वागत करते हुए उनका यहां पहुंचने पर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का त्योहार पावन पर्व है और यहां पर हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं। भारत सोने की चिडिय़ा का देश रहा है और ब्रहकुमारीज का यह प्रयास है कि भारत पुन: विश्व गुरू बने, इसलिए वे कार्य भी कर रहे हैं।

उन्होनें भी अपने सम्बोधन के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमें अभिमान रूपी मटकी को टोडक़र ज्ञान रूपी मक्खन प्राप्त करना हैं और इसके लिए हमेशा मुस्कुराहट अपने चेहरे पर रखनी हैं। भगवान श्री कृष्ण की विशेषताओं को अपने जीवन मे धारण करना है और ऐसा करके हम सहजता से जो भी समस्या जीवन में आती है उससे हम आसानी से निकल सकते हैं।

उन्होनें यह भी बताया कि ब्रहकुमारीज 140 देशों मे कार्यरत हैं और 24 व 25 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। अम्बाला शहर में भी 24 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए उन्होंने डीसी से आग्रह किया कि वे भी इस कार्यक्रम में आकर हमें अनुगृहित करें। इस अवसर पर दीदी शिवानी ने मुख्य अतिथि को भगवान श्री कृष्ण का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर ब्रहकुमारीज के अन्य सदस्यगण व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहें।

#brahmakumaris #ambala #haryana #news #indiatheworldleaderonceagain

Previous

अम्बाला छावनी में गोशाला मंदिर में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, भक्तो की भारी भीड़ ने टेका माथा

Next

कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिर बिरला मंदिर में भक्तों का लगा ताँता