भाजपा शास्त्री मंडल कार्यकारिणी द्वारा मनाई गई दीपावली

अम्बाला, 19 अक्टूबर -* दीपावली के शुभ अवसर पर भाजपा शास्त्री मंडल कार्यकारिणी द्वारा प्रथम दीपावली पूजन पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कपिल विज ने विधि पूर्वक पूजन कर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना कर दीपावली की बधाई दी व मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर नगर परिषद के उपप्रधान ललता प्रशाद, शास्त्री मंडल प्रधान प्रवेश शर्मा के अलावा भाजपा नेता विपिन खन्ना, बलित नागपाल, तरविन्दर सिंह सोनू, नीलम शर्मा, रवि वर्मा, दीपक भसीन, प्रमोद शर्मा लक्की, बलजिंदर सिंह, गौरव सैनी, मोहिंदर बडोला, सुनीता पाटिल, सन्नी तुली, अमन दीप, कुलदीप सिंह, अशोक ठाकुर, रमनदीप व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous

हिंदुस्तान में कुछ तत्व और कुछ पार्टियां ऐसी जो हिंदू धर्म को अपनी वाणी व वक्तव्य से भ्रष्ट कर अपमानित करती हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

वर्तमान भाजपा सरकार के 11 साल का कार्यकाल स्वर्णिम समय रहा - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज