ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भाजपा की बैठक संपन्न
अम्बाला, 14 सितम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में भाजपा पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में गत दिवस शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक पर चर्चा की गई, इस दौरान सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा में अम्बाला छावनी के चारों मंडलों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे जिसमे कम से कम 75 रक्तदाताओं से रक्तदान करवाया जाएगा। प्रत्येक मंडल में मेडिकल चेकअप कैम्प लगाए जाएंगे जिसमे कम से कम 75 लोगों का पूरी बॉडी का चेकअप मुफ्त किया जाएगा। प्रत्येक मंडल में 75 पेड़ लगाकर नमो वन बनाया जाएगा। प्रत्येक बुथ पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 17 सितम्बर को मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सभी लेबर चौक पर लड्डुओं का वितरण किया जाएगा। 25 सितंबर को प्रत्येक बुथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उनको पुष्पांजलि करके उनको नमन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।