14/05/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 14 मई नई दिल्ली

आज के मुख्य सामाचार और इतिहास

भारत का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, 24 घंटे में उच्चायोग के एक और अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश

PoK को खाली करे, यह पहले ही पाकिस्तान को बता दिया गया था : MEA

पीएम मोदी की चेतावनी से सकपकाया पाकिस्तान; बोला- मानेंगे समझौते की हर बात

कर्नल सोफिया पर विवादित बयान; मंत्री विजय शाह के बंगले पर फेंकी गई कालिख

'अब हमने आतंकवाद से सारे रिश्ते तोड़ दिए', PM मोदी की चेतावनी के बाद डरा पाकिस्तान

'कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता मंजूर नहीं', ट्रंप को भारत का सीधा जवाब

यूएस इंडिया ट्रेड डील: बातचीत के लिए अधिकारियों के दल का नेतृत्व करेंगे गोयल, 17 मई से होगी चर्चा शुरू

डोनाल्ड ट्रंप का सीरिया से प्रतिबंध हटाने का ऐलान, एक करोड़ डॉलर के इनामी रहे अल शरा से करेंगे मुलाकात

असम पंचायत चुनाव में भाजपा की बल्‍ले-बल्‍ले, बंपर सीटें जीतने पर पीएम मोदी ने जताया आभार

CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी:10वीं में 93.60%, 12वीं में 88.39% पास; लड़कियां लड़कों से आगे, Digilocker-Umang पर मार्कशीट

भारत की एयरस्ट्राइक में कई पाकिस्तानी एयरबेस तबाह हुए थे:सैटेलाइट इमेज सामने आईं; जम्मू-कश्मीर में लश्कर के 3 आतंकी ढेर, तीनों शोपियां के

​Operation Sindoor: सेना ने जारी किए पहलगाम हमले के दोषी आतंकियों के पोस्टर, जानकारी देने वाले को मिलेगा 20 लाख का इनाम

Operation Sindoor: पाक सेना का कबूलनामा… ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए 11 सैनिक, 78 घायल, नाम भी जारी किए

सऊदी अरब में ट्रंप ने फिर से ली की भारत-पाक सीजफायर की क्रेडिट

​​​​​आदमपुर एयरबेस पहुंचकर PM मोदी ने जवानों को दी बधाई, PAK का झूठ हुआ बेनकाब

​जस्टिस बी.आर. गवई 14 मई को देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में लेंगे शपथ

अमेरिका-सऊदी अरब के बीच 142 अरब डॉलर का रक्षा सौदा

बंद कर दो डीजे, चीयरलीडर्स नचाना, सुनील गावस्कर ने की BCCI से अपील

पहले PoK खाली करे पाकिस्तान, तभी होगी द्विपक्षीय वार्ता; तीसरा कोई दखल ना दे; भारत की खरी-खरी

विदेश मंत्रालय ने ट्रम्प के 2 दावे खारिज किए: कहा- जम्मू-कश्मीर पर तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं; ट्रेड रोकने की धमकी पर सीजफायर नहीं किया

अब हमने आतंकवाद से सारे रिश्ते तोड़ दिए', PM मोदी की चेतावनी के बाद डरा पाकिस्तान; शहबाज सरकार का आया बयान

भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम को लेकर विदेश मंत्रालय ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान संघर्ष विराम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि कश्मीर पर हमें मध्यस्थता मंजूर नहीं है। पाकिस्तान को पीओके खाली करना होगा।

मोदी जी 200% कामयाब... पाक पत्रकार ही कर रहे ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ; शरीफ की घोर बेइज्जती

पाकिस्तान का ये पुराना रवैया है, हार जाओ लेकिन जीत का ढोल बजाओ – MEA

'ये तो क्लियर कट भारत की जीत है', दुनिया के सबसे बड़े आस्ट्रेलियन मिलिट्री एक्सपर्ट ने PAK को दिखाया आईना, सीजफायर पर मुनीर और शहबाज की भी खोली पोल

भारत ने ट्रम्प के बयान को गलत बताया, कहा- अमेरिका ने व्यापार पर कोई बात नहीं की; ट्रम्प का दावा- ट्रेड रोकने की धमकी देकर सीजफायर कराया

भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग में काम कर रहे एक पाकिस्तानी अधिकारी को अवांछित घोषित किया है और उसे चौबीस घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बाहर की गतिविधियों में शामिल था।

इंडिया टुडे पेश किए गए सी वोटर सर्वे के मुताबिक टेलिफोनिक से लोगों से पूछा गया कि क्या वे सरकार की कार्यवाही से संतुष्ट हैं? तो 68.1 फीसदी ने "हां" में जबाब दिया,5.3 फीसदी लोगों ने कहा कि वे संतुष्ट नहीं हैं, 15.3 अनिर्णय की स्थिति में रहे, वहीं 63.3 ने कहा वे सीजफायर के अब भी संतुष्ट हैं

भारत की सैन्य क्षमता पर कितना भरोसा है? इस सवाल के जबाब में सीजफायर से पहले 91.1 फीसदी लोगों ने कहा बहुत ज्यादा, वहीं सीजफायर के बाद 92.3 ने कहा उन्हें बहुत ज्यादा भरोसा है

भारत के लिए बड़ा दुश्मन कोन है, पाकिस्तान या चीन? इस सवाल के जबाब में सीजफायर से पहले 47.4 फीसदी लोगों ने चीन का नाम लिया,तो 27.7 फीसदी ने पाकिस्तान और 12.2 फीसदी ने दोनों का विकल्प चुना, सीजफायर के बाद 51.8 फीसदी ने चीन को सबसे बड़ा दुश्मन बताया,यह सर्वे 10.11.और 12 मई को किया गया है

ऑपरेशन सिंदूर में सेना का चेहरा रही कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद राजनीति बवाल खड़ा हो गया,आम लोगों और सोशल मीडिया में भी मंत्री के बयान की जमकर आलोचना हो रही है, हालांकि मामले को बढ़ते देख मंत्री ने मांफी मांग ली

विवाद गहराने और पार्टी की नाराज़गी के बाद विजय शाह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा,अगर मेरे बयान से कौई समाज या कर्नल सोफिया कुरैशी आहत हुए हैं तों मैं 10 बार माफी मांगता हूं, कर्नल सोफिया मेरी बहन जैसी है,मेरा खुद का परिवार भी सैन्य पृष्ठभूमि से है,और हमने भी देश के लिए बलिदान दिया है

'सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस योजना को सही अर्थों में लागू करें सरकार', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार

पीठ ने कहा, 'हम केंद्र सरकार को निर्देश देते हैं कि वह सुनिश्चित करे कि योजना को सही अर्थों में लागू किया जाए।' केंद्र ने शीर्ष अदालत को योजना तैयार किए जाने की जानकारी दी और कहा कि यह पांच मई से लागू हो चुकी है।सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की गजट अधिसूचना के अनुसार, 'किसी भी सड़क पर मोटर वाहन दुर्घटना का शिकार होने वाला कोई भी व्यक्ति इस योजना के प्रविधानों के अनुसार कैशलेस उपचार का हकदार होगा।

सच्चा सशक्तीकरण मदद से होता है, मुफ्त चीजें बांटने से नहीं', 'रेवड़ी' योजनाओं पर बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

भारत के 52वें चीफ जस्टिस बनेंगे जस्टिस बीआर गवई, देश के दूसरे दलित चीफ जस्टिस, 7 महीने का कार्यकाल; आज राष्ट्रपति शपथ दिलाएंगी

अप्रैल में रिटेल महंगाई घटकर 3.16% पर आई, ये करीब 6 साल में सबसे कम, खाने-पीने के सामान की कीमतों में कमी से घटी महंगाई

टाटा मोटर्स का चौथी तिमाही में मुनाफा 51% कम हुआ, रेवेन्यू 0.53% बढ़कर ₹1.19 लाख करोड़ रहा, ₹6 डिविडेंड देगी कंपनी

इतिहास

2012 में आज ही के दिन इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल खत्म करने पर सहमत हुए थे।

2010 में 14 मई के दिन ही भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझौतेे हुए थे।

2008 में आज ही के दिन टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता था।

2007 में 14 मई के दिन ही जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन संबंधी विधेयक को मंजूरी दी थी।

2001 में आज ही के दिन भारत और मलेशिया में सात समझौते हुए थे।

1999 में 14 मई के दिन ही सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत हुई थी।

1981 में आज ही के दिन नासा ने स्पेश व्हिकल S-192 लांच किया था।

1973 में 14 मई के दिन ही अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी थी।

1963 में आज ही के दिन कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना था।

1948 में 14 मई के दिन ही इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।

1879 में 14 मई के दिन ही थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े थे।

1811 में आज ही के दिन ही पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ था।

=============================

Previous

मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान बेटियों से किया स्नेहपूर्ण संवाद - बेटियों का उत्साहवर्धन कर उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

Next

फेसबुक व इंस्टाग्राम से दूरी को बनाया जपलीन कौर ने गुरुमंत्र, हासिल किए 98 प्रतिशत अंक