उत्तर प्रदेश में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ; लखनऊ के साथ गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भी सेवा की शुरुआत
आरएस अनेजा, 24 सितंबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश के सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और बहुआयामी बनाने की दिशा में पिछले कुछ वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं। सहकारिता को उसके पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़ाते हुए कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक उत्पाद, बीज, निर्यात, भंडारण, स्वास्थ्य सेवाओं और अब मोबिलिटी जैसे नए क्षेत्रों से जोड़ा जा रहा है।
इसी विजन को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने आज लखनऊ में आयोजित ‘भारत टैक्सी’ के औपचारिक शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित किया। लखनऊ के साथ ही गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भी आज भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति विवेक सिंह तोमर, सहकारिता मंत्रालय के अपर सचिव पंकज बंसल, मुख्यमंत्री के सलाहकार, उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भारत टैक्सी के सारथी उपस्थित थे। कार्यक्रम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 50 हजार से अधिक लोग ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सहकारिता विभाग द्वारा विकसित ‘उर्वरक सेतु’ मोबाइल ऐप और उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के UPCDC मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया गया।
Previous
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दशकों से अटकी परियोजनाओं का हुआ समाधान, राजस्थान को मिलेगा पर्याप्त पानी : मुख्यमंत्री राजस्थान
Next