12/02/26

भारत बंद का आह्वान: नए श्रम कानूनों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों और किसानों का हल्लाबोल; बैंक, परिवहन और कोयला खदानों में काम ठप रहने के आसार

नई दिल्ली, 12 फ़रवरी(अन्‍नू ): आज, केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और नई श्रम संहिता (Labor Codes) के विरोध में देशव्यापी 'भारत बंद' का आह्वान किया गया है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा ने इस हड़ताल की घोषणा की है, जिसका व्यापक असर धनबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्रों सहित पूरे देश में देखने को मिल रहा है। प्रमुख संगठनों जैसे इंटक (INTUC), एटक (AITUC), सीटू (CITU) और एचएमएस (HMS) के कार्यकर्ता इस्मे भाग। इस हड़ताल का मुख्य केंद्र बिंदु उन चार नए लेबर कोड्स का विरोध है, जिनके बारे में यूनियनों का दावा है कि वे मौजूदा 29 श्रम कानूनों को कमजोर कर देंगे और ट्रेड यूनियनों के पंजीकरण की शर्तों को काफी सख्त बना देंगे।

इस आंदोलन के चलते आज बैंकिंग सेवाओं से लेकर सार्वजनिक परिवहन तक के पहिए थम सकते हैं। ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन से जुड़े संगठनों के हड़ताल पर जाने से बैंक शाखाओं में लेनदेन और अन्य वित्तीय कार्य प्रभावित होने की प्रबल आशंका है। इसके साथ ही, बस, ऑटो और टैक्सी चालकों के समर्थन के चलते आम जनता को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी दफ्तरों, बड़े औद्योगिक घरानों और खुदरा बाजारों में भी कामकाज के आंशिक या पूर्ण रूप से बंद रहने के संकेत मिल रहे हैं क्योंकि विभिन्न छात्र और युवा संगठनों ने भी इस राष्ट्रव्यापी बंद को अपना नैतिक समर्थन दिया है।

विशेष रूप से कोयला अंचल में भी इस बंद का गहरा प्रभाव देखा जा रहा है। धनबाद की बीसीसीएल (BCCL), ईसीएल और सीसीएल जैसी बड़ी कंपनियों में हड़ताल से निपटने के लिए प्रबंधन ने कमर कस ली है। हालांकि बीसीसीएल प्रबंधन ने अपने 32 हजार कर्मियों से राष्ट्रहित में काम पर लौटने की अपील की है और मुख्यालय में 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम की स्थापना की है, फिर भी उत्पादन प्रभावित होने का डर बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से हर क्षेत्र में सीआईएसएफ की क्यूआरटी (QRT) टीमें तैनात की गई हैं और सीसीटीवी के जरिए उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही है। बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे ऊर्जा सुरक्षा को देखते हुए ऊर्जा उत्पादन में सहयोग करें, जबकि दूसरी ओर मजदूर संगठन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।



#BharatBandh2026 #LaborCodeProtest #BankStrike #FarmersProtest #DhanbadNews #BCCLStrike #TradeUnion #StrikeAlert #IndiaNews

Previous

पोखरण में वायुशक्ति-26 में गरजेंगे वायुसेना के विमान, "आप्रेशन सिंदूर" दिखेगी झलक

Next

भारत ने सऊदी अरब के रियाद में वर्ल्ड डिफेंस शो 2026 में स्वदेशी डिफेंस ताकत दिखाई