एवीटी टीम ने पकडा दो पहिया वाहनों का जखीरा, चार चोर काबू, 17 मोटरसाईकिल बरामद,
जे कुमार, 9 अगस्त अम्बाला छावनी : अम्बाला पुलिस चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाकर आरोपियों को हर दिन काबू कर रही है और इस अभियाान को सफल बनाने में एवीटी टीम ने मुख्य भूमिका निभाते हुए एक कडी और जोड दी है।
थाना पड़ाव में दर्ज मोटरसाईकिल चोरी के मामले में मुख्य सिपाही अमरजीत व पुलिस दल ने निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी अभिषेक उर्फ बांडा, विक्रम निवासी गाँव सम्भालखी थाना शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र, रोहित कुमार निवासी गाँव हल्देह़ी थाना शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र व रोकी कुमार निवासी गाँव दुखेड़ी थाना पड़ाव जिला अम्बाला को गिरफ्तार किया।
मामले में आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बडा खुलासा किया। आरोपियों ने बतलाया कि इस मामले के अतिरिक्त विभिन्न स्थानों से कई मोटरसाईकिल चोरी करके सुनसान कमरें में खडी की हुई हैं।
एवीटी टीम ने मामले की परतें खोलते हुए आरोपियों से अब तक 17 दो पहिया वाहन बरामद किए है। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी अभिषेक व रोकी का 01 दिन पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया व अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब तक की पूछताछ में आरोपियों ने यह बतलाया कि उन्होंने यह वाहन अम्बाला के अलग-अलग स्थानों से चारी किए हैं ।
जानकारी देते हुए एवीटी सैल इन्चार्ज निरीक्षक ऋषि पाल ने बतलाया कि सुचना प्राप्त हुई थी की तीन आरोपी थाना पडाव क्षेत्र में चोरी की मोटरसाईकिल को बेचने की फिराक में घुम रहे है। एवीटी टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र ड्रम फैक्टरी के पास नाका बन्दी कर संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार आरोपियों को काबू किया व मोटरसाईकिल के कागजत बारे पुछताछ की आरोपी कोई भी कागजत पेश ना कर सके। पुछताछ के दौरान आरोपियों ने बतलाया कि यह मोटरसाईकिल चोरी की है जिसे वो बेचने की फिराक में घुम रहे हैं। जाँच उपरान्त पता चला कि यह मोटरसाईकिल थाना पडाव से चोरी हुई है जिस संबंध में मुकदमा नं0 216 दिनांक 31 जुलाई 2025 धारा 305 बीएनएस थाना पड़ाव दर्ज किया गया है।
एवीटी टीम ने कार्यवाही करते हुए इस मामले के अतिरिक्त आरोपियों से 16 वाहन बरामद किए है। टीम द्वारा कुल 17 वाहनों को बरामद किया गया है। मामले की जाँच अभी जारी है। रिमाण्ड पर लिए गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
#avtteam #fourthievesarrested #police #ambala