लोकायुक्त हरियाणा जस्टिस ने किया केन्द्रीय कारागार का अवलोकन, देखी व्यवस्थाए
जे कुमार, 9 अगस्त अंबाला : लोकायुक्त हरियाणा जस्टिस हरिपाल वर्मा ने केन्द्रीय कारागार अम्बाला का दौरा किया और बंदियों व कै दियों को जेल प्रशासन द्वारा जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है उसका भी अवलोकन किया। इससे पहले केन्द्रीय कारागार अम्बाला में पहुंचने पर जेल अधीक्षक सतविन्द्र गोदारा ने जस्टिस हरिपाल वर्मा का अभिन्नदन किया।
लोकायुक्त हरियाणा जस्टिस हरिपाल वर्मा ने केन्द्रीय कारागार का अवलोकन करने से पहले जेल अधीक्षक से यहां पर कितने बंदी व कैदी है उन्हें क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है उसकी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले महिला वार्ड में जाकर महिला बंदी व कैदियों से बातचीत की और उन्हें जेल प्रशासन द्वारा जो सुविधाएं दी जा रही है उस बारे भी जाना।
इस दौरान उन्होंने यहां पर बंदीयों व कैदियों के लिए स्थापित लाईबे्ररी व छोटे बच्चों के लिए जो क्रेच की व्यवस्था की गई उसका जायजा लिया और यह सुविधा उपलब्ध करवाएं जाने पर जेल प्रशासन की प्रंशसा की। इसके उपरान्त उन्होनें अन्य बंदियों व कैदियों से भी बातचीत की और उन्हें कानूनी सुविधाओं के साथ-साथ अन्य जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है उस बारे भी जाना।
निरीक्षण के क्रम में लोकायुक्त ने बंदियों व कैदियों के लिए बनाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के तहत रसोई घर का भी निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता के बारे भी जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने उन्हें बताया कि मैन्यू के अनुसार बदल-बदल कर यहां पर बंदियो व कैदियों के लिए भोजन बनाया जाता हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सभी व्यवस्थाएं यहां पर उपलब्ध हैं। इसके बाद उन्होनें बेकरी यूनिट का भी निरीक्षण किया, यहां पर बंदियों व कैदियों द्वारा जो उत्पाद तैयार किए गए थे, उसकी जमकर सराहना की और वहां से खाद्य पदार्थो की दो टोकरियां खरीदकर उनका उत्साह वर्धन भी किया।
जेल अधीक्षक ने लोकायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि जेल प्रशासन द्वारा नियमानुसार कैदियों व बंदियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किए जाते हैं। कैदियों व बंदियों को कानूनी सुविधा मुहैया करवाने के दृष्टिगत यहां पर डीएलएसए द्वारा सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं।
#ambala #centraljail #lokayuktaharyanajustice #news #haryana