22/07/25

आंवले एवं लिसोड़े की उपयोगिता एवं महत्व से आमजन को रूबरू करवाने का प्रयास

एन.एस. बाछल, 22 जुलाई, जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में जयपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले के पंच गौरव के प्रोत्साहन एवं संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जयपुर जिला प्रशासन द्वारा ने वनस्पति प्रजाति एवं उपज संरक्षण व संवर्धन अभियान का आगाज़ किया। जयपुर जिले के पंच गौरव में शुमार एक वनस्पति प्रजाति- लिसोड़ा एवं एक उपज- आंवले का जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कलक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अभियान पर आधारित एक पुस्तिका का  विमोचन भी किया। अभियान के तहत जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना में जिले में उपखण्ड स्तर पर भी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आंवले एवं लिसोड़े के पौधे लगाए गए।

इस अभियान का लक्ष्य पंच-गौरव कार्यक्रम के तहत एक जिला-एक वनस्पति प्रजाति लिसोड़ा व एक जिला-एक उपज आंवला की महत्ता, उपयोगिता एवं आवश्यकता से आमजन को परिचित करवाने एवं रोजगार की दृष्टि से जनउपयोगी बनाना है। जिला प्रशासन के इस नवाचार से जिले में सतत विकास लक्ष्य एवं हरित बजट की अवधारण को प्राप्त करने मे सहायता मिलेगी। इस अभियान से आंवला व लिसोड़ा को राज्य, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। यह अभियान जिला प्रशासन की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो जिले को समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में अग्रसर करेगा।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

Previous

देवस्थान मंत्री ने किया देवाधिदेव महादेव का रूद्राभिषेक - करी लोकमंगल और राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना

Next

विधानसभा अध्यक्ष ने जलभराव क्षेत्रों में राहत कार्य में तेजी लाने के दियें निर्देश