टोहाना: छात्राओं को यातायात नियमों व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक; पीएम श्री कन्या स्कूल में पुलिस का विशेष अभियान
टोहाना, 22 अगस्त (अन्नू): विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, डिजिटल सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के प्रति सतर्क करने के उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टोहाना में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान साइबर क्राइम थाना के मुख्य सिपाही राजेंद्र कुमार ने छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के पालन, 112 हेल्पलाइन नंबर, राहवीर योजना और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।
सड़क सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता पर विशेष जोर:
यातायात नियमों का पालन: छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, तेज गति से बचने, रेड लाइट सिग्नल न तोड़ने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करने की हिदायत दी गई।
डायल-112 व राहवीर योजना: किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना के समय तुरंत 112 डायल करने की जानकारी दी गई। साथ ही राहवीर योजना के तहत सड़क हादसे के पीड़ितों की मदद कर उनकी जान बचाने का आह्वान किया गया।
साइबर फ्रॉड से सुरक्षा: अनजान लोगों के साथ ओटीपी (OTP), बैंक खाता विवरण व पासवर्ड साझा न करने और संदिग्ध लिंक या ऐप्स से दूर रहने की सलाह दी गई।
#TohanaNews #FatehabadPolice #CyberSecurityAwareness #TrafficRules #RoadSafety #HaryanaPolice #DainikKhabar
Previous
जाखल: 12 बोतल अवैध देशी शराब के साथ तस्कर काबू; साधनवास नहर पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Next