पानीपत: रिश्वतखोरी के मामले में असिस्टेंट DGFT गिरफ्तार; सीबीआई ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
पानीपत, 20 अगस्त (अन्नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा के पानीपत स्थित संयुक्त विदेश व्यापार महानिदेशालय कार्यालय में कार्यरत सहायक महानिदेशक को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सीबीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से उसकी क्लाइंट की 'एक्सपोर्ट प्रमोशन कैपिटल गुड्स' (EPCG) ऑथराइजेशन फाइल की कमियां दूर करने और उसे आगे प्रोसेस करने के एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 19 अगस्त 2026 को मामला दर्ज किया और जाल बिछाकर अधिकारी को रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पंचकूला सीबीआई कोर्ट में पेशी, आवास और दफ्तर पर सर्च जारी:
कोर्ट में पेशी: गिरफ्तार किए गए आरोपी अधिकारी को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।
छापेमारी व जांच: कार्रवाई के तहत सीबीआई की टीमें आरोपी अधिकारी के रिहायशी मकान और दफ्तरी परिसरों की तलाशी ले रही हैं। मामले में आगे की कानूनी जांच जारी है।
#PanipatNews #CBIRaid #DGFTBriberyCase #PanipatCBI #HaryanaNews #DainikKhabar #CorruptionFreeIndiaa
Previous
उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मसूरी में आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया
Next