26/12/25

आर्य स्कूल, अंबाला शहर में इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप का सफल आयोजन

जे कुमार अम्बाला 26 दिसम्बर 2025 : - द चेस एसोसिएशन ऑफ अंबाला के तत्वावधान में आर्य स्कूल, अंबाला शहर में आयोजित इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में अंबाला एवं आसपास के क्षेत्रों से आए 100 से अधिक छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने अपनी शतरंज प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुमित पुनियानी, फाउंडर/सीईओ, शाही फीड, अंबाला ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चेस बच्चों के मानसिक विकास, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को सशक्त बनाता है तथा जीवन की चुनौतियों से निपटने की सीख देता है।

कार्यक्रम में डॉ. विकास कोहली, चेयरमैन, द चेस एसोसिएशन ऑफ अंबाला, मनीषा शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी, मंदीप गौर, प्रेसिडेंट, द चेस एसोसिएशन ऑफ अंबाला एवं मैडम किरण भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। डॉ. विकास कोहली ने बताया कि शतरंज खेल बच्चों में रणनीतिक सोच, धैर्य और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अंबाला में शतरंज को बढ़ावा देना और उभरते खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

प्रतियोगिता के दौरान Chief Arbiter की भूमिका हरप्रीत सिंह द्वारा निभाई गई, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट का निष्पक्ष, अनुशासित एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित किया। वहीं Assistant Arbiter के रूप में लक्ष्य, शुभम एवं निपुण ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया और खेल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि सुमित पुनियानी ने आश्वस्त किया कि शाही फीड भविष्य में भी इस प्रकार के खेल एवं शैक्षणिक आयोजनों को निरंतर समर्थन देती रहेगी, जिससे बच्चों की प्रतिभा को नई दिशा मिल सके।

#ambala #news #chess-championship #arya-school-ambala-city-successfully

Previous

बिना हैलमेट के ना चलाए वाहन, नहीं तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना: एसपी अजीत सिंह शेखावत

Next

भारत का सामान, भारत का सम्मान: आत्मनिर्भरता व स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग राष्ट्रीय गौरव की भावना को दर्शाता है: डॉ रोहित दत्त