• 31/08/26

सेना पायलटों ने 18 हजार फुट बर्फ़ीली चोटी पर हेलीकॉप्टर का एक हिस्सा पहाड़ी पर टिकाकर घायल को निकाला - वीडियो में देखें रेस्क्यू आप्रेशन

आरएस अनेजा, 31 अगस्त नई दिल्ली - भारतीय सेना के एविएशन पायलटों ने लद्दाख में नुन कुन पर्वत समूह के पास 18,600 फीट की अत्यधिक ऊंचाई पर एक घायल मरीज को सुरक्षित बचाने का एक बेहद साहसिक और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया है।

बर्फ से ढकी पहाड़ियों पर तेज हवाओं के बीच हेलीकॉप्टर उतारने की कोई सुरक्षित जगह नहीं थी। पायलटों ने अदम्य साहस दिखाते हुए HAL चीता हेलीकॉप्टर का सिर्फ एक हिस्सा (स्किड) खड़ी पहाड़ी की ढलान पर टिकाकर मरीज को एयरलिफ्ट किया।

18,600 फीट की पतली हवा में हेलीकॉप्टर के इंजन की क्षमता और लिफ्ट बहुत कम हो जाती है। इस कारण उड़ान भरने से पहले हेलीकॉप्टर से सभी गैर-जरूरी उपकरण हटा दिए गए थे और बेहद सीमित ईंधन ही रखा गया था।

यह रेस्क्यू ऑपरेशन दिन की आखिरी बची रोशनी (लास्ट लाइट विंडो) के दौरान चलाया गया था, जिससे पायलटों के पास फैसला लेने और कार्रवाई करने के लिए बहुत कम समय था।

Previous

चौथा त्रि-सैन्य भविष्य आधारित युद्धकौशल पाठ्यक्रम नई दिल्ली में संपन्न हुआ

Next

नीट-पीजी 2026: देश भर में परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, जयपुर केंद्र पर प्रभावित अभ्यर्थियों की री-एग्जाम 5 सितंबर को