27/02/26

जी एम एन कॉलेज, अम्बाला कैंट में एंटी रैगिंग जागरूकता रैली का सफल आयोजन

जे कुमार 27 फरवरी 26 : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट के एंटी रैगिंग सेल एवं आईसीसी समिति के संयुक्त तत्वावधान में परिसर में एंटी रैगिंग जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा कॉलेज में सुरक्षित, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाए रखना था।


एंटी रैगिंग सेल की संयोजिका डॉ. मनजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज  परिसर में रैगिंग का कोई भी मामला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रैली केवल जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को रैगिंग के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है, ताकि भविष्य में भी परिसर का वातावरण पूर्णतः रैगिंग मुक्त बना रहे।


कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त  ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान में रैगिंग के प्रति ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति अपनाई गई है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आपसी सम्मान, सहयोग और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया तथा कहा कि महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की सुरक्षा और गरिमा के प्रति पूर्णतया प्रतिबद्ध है।


इस अवसर पर श्री बृजेश कुमार, डॉ. एस. के. पांडेय एवं डॉ. अमिता तथा जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक राजिंदर मीरवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए रैगिंग मुक्त परिसर बनाए रखने का संकल्प दिलाया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर, स्लोगन एवं जागरूकता नारों के माध्यम से एंटी रैगिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पूरे परिसर में उत्साह और जागरूकता का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

#AmbalaNews #GMNCollege #AntiRaggingRally #SafeCampus #StudentAwareness #EducationDiscipline #AmbalaCantt #RaggingFreeIndia #StudentSafety

Previous

अम्बाला छावनी: आर्य कॉलेज में गूंजी गुरु तेग बहादुर जी की महिमा, 350वीं जयंती पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन

Next

जनगणना 2027: देश की पहली 'डिजिटल' जनगणना, अब रजिस्टर नहीं, मोबाइल ऐप से दर्ज होगा डेटा