23/02/26

राष्ट्रीय युवा संसद में आर्य कॉलेज की अंजली का दबदबा: नागपुर विधानसभा में उत्तर भारत का किया प्रतिनिधित्व

जे कुमार अम्बाला छावनी, 23 फरवरी 2026: आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी की राजनीति शास्त्र विभाग की छात्रा अंजली पंवार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। एम.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा अंजली ने नागपुर विधानसभा में आयोजित चौथी राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में 'नॉर्थ रीजन' (उत्तर भारत) का प्रतिनिधित्व किया। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) राहुल नरवेकर ने की।

अंजली की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ऐसी सहभागिता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अमनीत कौर ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विभाग अपने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। इस गौरवपूर्ण क्षण पर कॉलेज के स्टाफ सदस्यों डॉ. गुरमीत कौर, मिस्टर अरविंद, मिस संध्या चौहान और शुभम राजपूत ने भी अंजली को शुभकामनाएं दीं।

#AryaCollegeAmbala #NationalYouthParliament #EnvironmentalYouthParliament #AmbalaCanttNews #StudentAchievement #KUK #PoliticalScience #NagpurAssembly #LeadershipSkills

Previous

अंबाला सिटी: जग्गी कॉलोनी में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, छतों से भागते समय हुआ घायल

Next

जीएमएन कॉलेज में गूंजी मातृभाषा की महत्ता: "भारतीय ज्ञान परम्परा" पर विद्वानों और विद्यार्थियों ने किया गहरा मंथन