“शिक्षा मंत्री ने ऐसा कभी नहीं कहा, राहुल गांधी को पता नहीं कहा से आती आकाशवाणी, वो बार-बार भड़काने वाले बयान दे रहे” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

शिक्षा क्षेत्र में जितना सुधार भाजपा सरकार के समय हुआ उतना आज से पहले कभी नहीं हुआ : मंत्री अनिल विज

अम्बाला, 26 जून – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि “राहुल गांधी बार-बार ऐसे बयान देते हैं कि लोग भड़क जाए, कभी वो जैन-जी को भड़काना चाहते है, तो कभी विद्यार्थियों को भड़काना चाहते हैं। शिक्षामंत्री जी ने छात्रों के बारे में ऐसा कभी नहीं कहा, राहुल गांधी को पता नहीं कहा से आकाशवाणी आती है”।

मंत्री विज कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व भाजपा सरकार पर की गई टिप्पणी तथा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने की मांग के प्रश्न पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी डिप्रेशन के शिकार है और उन्हें हर तरफ अंधेरा ही अंधेरा नजर आता है, शिक्षा क्षेत्र में जितना सुधार भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद हुआ है। उतना आज से पहले कभी नहीं हुआ।

Previous

‘प्रदेश सरकार अपराधियों पर कस रही नकेल, विदेशों से भी कई गैंगस्टरों को पकड़ यहां लाया गया’ – अनिल विज

Next

चंडीगढ़ की कबाड़ी मार्केट में लगी भीषण आग: देखते ही देखते जलने लगीं 30 से ज्यादा दुकानें; पुरानी गाड़ियां और टायर होने से आग ने लिया विकराल रूप