15/01/26

अम्बाला पुलिस जागरूकता अभियान के तहत आमजन को कर रही जागरूक

अम्बाला, 15 जनवरी (अभी) : अम्बाला पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 15 जनवरी 2026 को एनडीपीएस सैल की टीम ने थाना साहा  क्षेत्र गाँव लाहा माजरी में आमजन को यातायात के नियमों बारे तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और नशा ना करने बारे शपथ दिलाई।

एनडीपीएस सैल की टीम ने कहा कि सर्दी के मौसम में अत्याधिक धुंन्ध पडती हैं सभी वाहन चालक इस मौसम में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। उन्होंने वाहन चालकांें से अपील की कि वह नशा करके वाहन ना चलाएँ और दो पहिया वाहन चालक अपने जीवन की सुरक्षा हेतू हैलमेट का इस्तेमाल अवश्य करें।

पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए हुए हैं कि वह जागरूकता अभियान द्वारा अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में नशे की रोकथाम, नशे से युवाओं को दूर रखने के लिये उन्हें जागरूक करें और आमजन से सम्पर्क कर नशा बेचने/खरीदने वालों व आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें।

एनडीपीएस सैल की टीम ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आमजन/युवाओं को यातायात के नियमो बारे व नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना हैं जिससे समाज नशा मुक्त तथा अपराध मुक्त बन सके।

#AmbalaPolice #AntiDrugCampaign #NDPSSell #RoadSafetyAwareness #DrugFreeIndia #SayNoToDrugs #SafeDriving #FogSafety #TrafficRules #AmbalaNews2026 #PoliceAwareness #NashaMuktBharat #CommunityPolicing #HelmetSavesLives #HaryanaPolice #SocialResponsibility #CrimeFreeSociety #YouthEmpowerment #RoadSafetyMonth #PublicSafety Awareness

Previous

94 रेल कर्मयोगियों को मेधावी सेवा के लिए सम्मानित किया गया; मंडलों और विभागों को 30 दक्षता शील्ड प्रदान की गईं

Next

राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित