अम्बाला: थाना पड़ाव पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी, शटरिंग प्लेटें और टायर बरामद

अम्बाला, 4 अप्रैल (अन्‍नू): अम्बाला जिला पुलिस ने चोरी की वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की है। थाना पड़ाव पुलिस की एक टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मछौण्डा स्थित एसटीपी प्लांट के पास से शटरिंग प्लेटें और टायर चोरी करने के मामले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर उनके पास से चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया है।



घटना के अनुसार, मछौण्डा गांव के निवासी जसवंत सिंह ने 2 अप्रैल 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि एसटीपी प्लांट के पास से अज्ञात चोरों ने शटरिंग की प्लेटें और रिम सहित टायर चोरी कर लिए हैं। शिकायत मिलते ही थाना पड़ाव पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट्स और गुप्त सूचनाओं का सहारा लिया। सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर थाना पड़ाव क्षेत्र से ही दो संदिग्धों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दलीपगढ़ निवासी नरेंद्र सिंह और गोलू उर्फ राहुल के रूप में हुई है।


पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा शटरिंग प्लेटें और टायर बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से माननीय न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ये आरोपी क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल थे।



#AmbalaPolice #CrimeUpdate #HaryanaPolice #TheftCaseSolved #AmbalaNews #PoliceAction #LegalAction #HaryanaCrime #DanikKhabar

Previous

प्रदेश में डेयरी सेक्टर को मिले विस्तार, सरस को बनाएं राष्ट्रीय ब्रांड- मुख्यमंत्री राजस्थान

Next

अंबाला पुलिस का नशे पर प्रहार: 708 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य आरोपी 'जोनी' दबोचा