03/03/25

दिल्ली वासिओ की पसंद से तैयार होगा बजट, सुझाव देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

नई दिल्ली, 03 मार्च (अभी): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार जो है समाज के सभी वर्गों को साथ में लेते हुए उनके सुझावों को शामिल करने का प्रयास करेगी। यह बजट दिल्ली का बजट है। इसमें जनता के प्रत्येक वर्ग के सुझाव शामिल हों।

आगे कहा कि हमारे संकल्प पत्र में जो फोकस के क्षेत्र में हमने महिलाओं को आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सेवा का विस्तार, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा, प्रदूषण को कम करना, नौकरियां, शिक्षा की बेहतर व्यवस्था, भोजन, वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण, यमुना नदी की सफाई, कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने जैसे महत्वपूर्ण विषय हमारे संकल्प में शामिल हैं।

वहीं दिल्ली सरकार की ओर से एक वेबसाइट ईमेल viksitdelhibudget-25@delhi.gov.in और एक व्हाट्सएप नंबर 9999962025 हमने जारी किया। जिसमें लिखित में दिल्ली का कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव भेज सकता है। हमने अलग-अलग महिला संगठनों को पांच मार्च को बुलाया गया है। 6 मार्च को व्यापारिक वर्ग को बुलाया गया है। हमारा दिल्ली देहात, सभी शिक्षा जगत के लोग, युवा इन सबको हमारे मंत्रीगण हमारे विधायक संपर्क करेंगे। मिलेंगे और उनके सुझाव लेंगे। इसके आधार पर ही दिल्ली का बजट तैयार होगा। 

Previous

दिल्ली में नहीं होगी बत्ती गुल, पॉवर ग्रिड को पांच मिनट में ठीक करने का आदेश, बिजली के लटकते तार भी हटेंगे

Next

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा पर दिया विवादित बयान, कहा – मोटा और बेअसर