अंबाला: बागवानी विभाग में 40 लाख का सब्सिडी घोटाला, 5 कर्मचारी गिरफ्तार

अंबाला, 14 अप्रैल (अन्‍नू): अंबाला सिटी में बागवानी विभाग के भीतर किसानों की सब्सिडी हड़पने के बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने विभागीय जांच के बाद सोमवार को पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में माली हैप्पी सिंह, माली नवनीत, सलाहकार शिवम, माली राजेश कुमार और लेखाकार गुरविंदर सिंह शामिल हैं। पुलिस अब इन आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ करेगी ताकि गबन की गई राशि की बरामदगी की जा सके और इस घोटाले में शामिल अन्य चेहरों का पता लगाया जा सके।


सीएम फ्लाइंग की जांच और एफआईआर


इस पूरे मामले की जड़ें 14 महीने पुरानी हैं, जब सीएम फ्लाइंग की जांच के बाद तत्कालीन जिला बागवानी अधिकारी (DHO) समेत 9 कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया है कि इन कर्मचारियों ने निजी व्यक्तियों और कुछ किसानों के साथ मिलकर एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया था। आरोपियों ने फाइलों में हेराफेरी कर सरकारी अनुदान की वह राशि, जो असली लाभार्थियों (किसानों) को मिलनी थी, उसे मिलीभगत कर खुद हड़प लिया।



घोटाले की परतें और आगामी जांच

अब तक की पुलिस जांच में करीब 40 लाख रुपये की हेराफेरी पुख्ता हो चुकी है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। इस मामले में तत्कालीन जिला बागवानी अधिकारी डॉ. विरेंद्र सिंह, जिला सलाहकार दिनेश कुमार, धर्मपाल और अंकुश के खिलाफ अभी जांच जारी है। ईओडब्ल्यू के निरीक्षक परमवीर के अनुसार, जनवरी 2025 में मिली एक शिकायत के बाद इस घोटाले की परतें खुलनी शुरू हुई थीं, जिसे साल 2023 से अंजाम दिया जा रहा था।



#AmbalaNews #HorticultureScam #HaryanaPolice #CorruptionCase #FarmerSubsidy #AmbalaCity #CMFlyingSquad

Previous

अंबाला: दमकल कर्मियों की हड़ताल अब 16 अप्रैल तक, सीएम द्वारा घोषित 30 लाख की सहायता ठुकराई

Next

आज 14 अप्रैल का इतिहास