21/01/26

अंबाला छावनी बोर्ड में अजय बावेजा का कार्यकाल बढ़ा; कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आशीर्वाद से विकास की रफ्तार रहेगी जारी, अजय बवेजा ने मंत्री अनिल विज का किया आभार व्यक्त

जे कुमार अंबाला कैंट, 21 जनवरी 2026: भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने एक अहम गजट नोटिफिकेशन जारी करते हुए अंबाला छावनी बोर्ड (Cantonment Board) के मनोनीत सदस्य अजय बावेजा के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए विस्तार दे दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन छावनी बोर्डों का कार्यकाल 10 फरवरी 2026 को समाप्त हो रहा था, उन्हें अब 11 फरवरी 2026 से अगले एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

अनिल विज के विश्वासपात्र और विकास के पर्याय अजय बावेजा को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बेहद करीबी और भरोसेमंद सिपाही माना जाता है। उन्होंने वर्ष 2017 से 2021 तक बोर्ड के उपाध्यक्ष (Vice President) के रूप में शानदार सेवाएं दीं। मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन और रक्षा मंत्रालय के भरोसे के चलते उनके कार्यकाल को समय-समय पर विस्तार मिलता रहा है, जो अब 2026-27 तक जारी रहेगा। कार्यकाल विस्तार की सूचना मिलते ही अजय बावेजा ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

शिक्षा और छोटे व्यापारियों के लिए क्रांतिकारी कदम बावेजा ने मंत्री अनिल विज के 'विकास मॉडल' को छावनी की गलियों तक पहुँचाया है। उनके प्रयासों से 'वात्सल्य' स्पेशल स्कूल का कायाकल्प हुआ और छावनी के स्कूलों को 10वीं तक अपग्रेड कर स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा दी गई। छोटे व्यापारियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्होंने तोपखाना बाजार में एक भव्य 'रेहड़ी मार्केट' का निर्माण कराया, जहाँ 70-80 रेहड़ी संचालकों के लिए पानी, बिजली और छत जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

स्वच्छता में अंबाला कैंट ने गाड़े झंडे अजय बावेजा के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि स्वच्छता रैंकिंग में सुधार रही है। कभी 40वें-50वें पायदान पर रहने वाला अंबाला छावनी बोर्ड आज देश के टॉप-10 बोर्डों में शुमार है। घर-घर कूड़ा उठाने की प्रभावी व्यवस्था, आधुनिक स्ट्रीट लाइट्स और सड़कों के सुदृढ़ीकरण ने शहर की तस्वीर बदल दी है।

शुभकामनाओं का लगा तांता कार्यकाल विस्तार की खबर मिलते ही अजय बावेजा के कार्यालय पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों का तांता लग गया। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। बावेजा ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य अंबाला छावनी बोर्ड को स्वच्छता और विकास के मामले में देश का नंबर-1 बोर्ड बनाना है।

#AmbalaCantt #CantonmentBoard #AjayBaweja #AnilVij #DefenceMinistry #DevelopmentNews #AmbalaNews #SwachhBharat #EducationFirst #LocalLeaders #HaryanaPolitics

Previous

अंबाला: अस्पताल में इलाज में देरी का आरोप, निर्माण कार्य के दौरान गिरकर मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Next

शातिर 'लुटेरी दुल्हन' पंजाब से गिरफ्तार, शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश