प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक मन की बात कार्यक्रम लेकर आता है नई सोच- विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ0 अरविंद शर्मा
चंडीगढ़, 30 मार्च (अभी) - सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ0 अरविंद शर्मा ने गोहाना विधानसभा के गांव जुआं स्थित बूथ नंबर 136 पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 120वां संस्करण सुना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक मन की बात कार्यक्रम नई सोच को लेकर आता है और उनकी हर बात मन को छूने वाली होती है। मन की बात कार्यक्रम से नौजवानों और देशवासियों को कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है जो उनको जीवन में आगे बढऩे में प्रेरणादायक सिद्घ होता है।
मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत के उद्योगपतियों द्वारा कपड़ा उद्योग से निकलने वाले अपशिष्ट कपड़े का सदुपयोग करने के प्रयासों की प्रशंसा की, जो प्रदेश व प्रत्येक हरियाणावासी के लिए गर्व की बात है कि हम दूसरे लोगों के लिए प्रेरणादायक बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश का प्रत्येक वर्ग इतना ईमानदार व मेहनती है कि प्रधानमंत्री कई बार अपने मन की बात कार्यक्रमों में हरियाणा का जिक्र करते हैं।
वहाँ उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सुझावों के साथ सभी बच्चे अपनी गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करें और प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के साथ जुडकर सीमावर्ती गांवों में एक अनोखा अनुभव लेने के साथ-साथ अंबेडकर जयंती पर पदयात्रा में हिस्सा लेकर आप संविधान के मूल्यों को लेकर जागरूकता भी फैलाएं। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे अपनी गर्मी की छुट्टियों के अनुभव को होलिडेज मैमोरी के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान जो तेलंगाना की महिलाओं द्वारा फूलों से कुकिंग सामान बनाने का जो सुझाव दिया है उसे हमारे महिलाएं भी अपनाएं और वे भी इससे कुकिंग प्रॉडेक्टर तैयार करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे सुझाव इसलिए सांझा करते हैं, ताकि हमारे अन्य देशवासी भी इन सुझावों के साथ देश की आगे बढ़ते हुए कुछ नया कर देश के विकास में अपना योगदान दे सके।
डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने में हमारा प्रत्येक देशवासी पूरी मेहनत के साथ लग गया है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी मिलकर इस संकल्प को अवश्य पूरा करेंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों को पानी का सदुपयोग करने का भी आह्वान किया।