07/11/25

किसानों के लिए सब्सिडी पर कृषि यंत्र: 10 नवम्बर को अम्बाला में होगा ऑनलाइन ड्रॉ, 30 नवम्बर तक खरीद की अंतिम तिथि

जे कुमार, अम्बाला 7 नवम्बर - सहायक कृषि अभियन्ता ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार, कृषि यंत्रों के अनुदान के लिए दूसरा ऑनलाइन ड्रॉ 10 नवम्बर 2025 को दोपहर बाद 3 बजे आयोजित किया जाएगा।

यह ड्रॉ उप कृषि निदेशक, कार्यालय (कृषि सदन) में उपायुक्त अम्बाला के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में होगा, जिसमें जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी के सदस्य भी शामिल होंगे। ड्रॉ विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।

कृषि यंत्र खरीदने की समय सीमा : - सहायक कृषि अभियन्ता ने किसानों को कृषि यंत्र खरीदने और बिल अपलोड करने की समय सीमा के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए हैं | गतिविधिअंतिम तिथि/समय सीमाकृषि यंत्रों की खरीद (पहले ड्रॉ के शेष किसान)30 नवम्बर 2025कृषि यंत्रों की खरीद (इस ड्रॉ में चयनित किसान)30 नवम्बर 2025विभागीय पोर्टल पर बिल अपलोड कराना10 दिसम्बर 2025

ड्रॉ संबंधी मुख्य नियम :- जिन किसानों का चयन पहले ड्रॉ में किया जा चुका है, उन्हें इस ड्रॉ में शामिल नहीं किया जाएगा। जिन किसानों का चयन पहले ड्रॉ में हो गया था, लेकिन वे किसी कारणवश यंत्र नहीं खरीद पाए थे, वे भी 30 नवम्बर 2025 तक अपने यंत्र खरीद सकते हैं। किसान का चयन सामान्यतः एक ही कृषि यंत्र पर अनुदान के लिए किया जाएगा। विशेष अपवाद: यदि किसी किसान का चयन स्ट्रॉ बेलर यंत्र पर अनुदान के लिए होता है, तो वह है-रेक यंत्र और श्रब मास्टर यंत्र पर अनुदान के लिए भी योग्य होगा। इच्छुक किसान उपरोक्त दिनांक और समय पर उप कृषि निदेशक कार्यालय में पहुँच कर ऑनलाइन ड्रॉ में उपस्थित हो सकते हैं।

#ambala #News #agricultural #-equipment #farmers-online-draw #dcambala

Previous

किसानों के लिए खुशखबरी: अम्बाला में गेहूँ, दलहनी फसलों पर ₹3600 प्रति एकड़ अनुदान; पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लाभ

Next

आज का राशिफल ( 7 नवंबर 2025 )