11/03/25

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, छह सैन्य कर्मियों की मौत, 450 से ज्यादा बंधक बनाए

आरएस अनेजा, 11 मार्च नई दिल्ली

पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया है और 450 लोगों को बंधक बना लिया है। हाईजैक करने वालों ने ट्रेन में 6 सैन्यकर्मियों को भी मार गिराया है। बंधकों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, आतंकवाद निरोधक बल (एटीएफ) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक्टिव-ड्यूटी कर्मी शामिल हैं जोसभी छुट्टी पर पंजाब जा रहे थे।

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी नामक संगठन ने ट्रेन को हाईजैक करने का दावा किया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने चेतावनी दी है कि अगर ट्रेन में मौजूद सैनिकों ने किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करने की कोशिश की तो परिणाम गंभीर होंगे और सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। इन हत्याओं की जिम्मेदारी पूरी तरह से सेना की होगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूच लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला किया, जिसमें ट्रेन का ड्राइवर घायल हो गया। इस हमले के बाद इलाके के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और सेना व वायुसेना पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

Previous

अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका, 5 साल पुराने मामले में FIR दर्ज करने का आदेश

Next

सिर्फ वैवाहिक विवाद आत्महत्या के लिए उकसाने के समान नहीं: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्नी को अग्रिम जमानत दी