07/11/25

किसानों के लिए खुशखबरी: अम्बाला में गेहूँ, दलहनी फसलों पर ₹3600 प्रति एकड़ अनुदान; पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लाभ

जे कुमार, अम्बाला 7 नवम्बर - कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, अम्बाला द्वारा हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी खाद्य पोषण सुरक्षा (NFSM) स्कीम के तहत रबी 2025 के दौरान किसानों को गेहूँ और दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मदों पर अनुदान दिया जा रहा है।

मुख्य अनुदान इस प्रकार है :- प्रदर्शन प्लांट पर अनुदान: गेहूँ, चना और मसूर के प्रदर्शन प्लांट लगाने वाले किसानों को ₹3600 रुपये प्रति एकड़ का अनुदान दिया जाएगा। अन्य मदों पर अनुदान: किसान प्रमाणित बीज पर अनुदान के अलावा, जिप्सम (80% सल्फर), सूक्ष्म तत्व, जैविक खाद, पौध संरक्षण रसायन, खरपतवारनाशक इत्यादि मदों पर भी अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।

लाभ लेने की प्रक्रिया :- एक किसान अधिकतम 2.5 एकड़ का लाभ ले सकता है। स्कीम का लाभ लेने के लिए किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://agriharyana.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। चयन का आधार: इस स्कीम में लाभार्थी किसानों का चयन "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर किया जाएगा। विभाग ने सभी किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर इस स्कीम का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए भी लक्ष्य बढ़ा :- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा केंद्र सरकार की आरकेवीवाई योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) मशीनें व्यक्तिगत श्रेणी में 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराने के लिए भी कार्रवाई जारी है। 20 अगस्त 2025 तक अम्बाला जिले में किसानों द्वारा 1625 कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया गया था। 09 सितम्बर 2025 को ड्रॉ द्वारा कुल 525 कृषि यंत्रों का ऑनलाइन माध्यम से चयन किया गया था। निदेशालय के पत्रानुसार अब लक्ष्य को बढ़ाया गया है, जिसके तहत कुल अतिरिक्त 314 कृषि यंत्रों का चयन भी ड्रॉ द्वारा किया जाना है।

#ambala #News #farmers #first-come-first-served-basis #wheat-and-pulse

Previous

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 09 सूदखोरों के खिलाफ मामले दर्ज, आर्थिक शोषण करने वालों पर शिकंजा

Next

किसानों के लिए सब्सिडी पर कृषि यंत्र: 10 नवम्बर को अम्बाला में होगा ऑनलाइन ड्रॉ, 30 नवम्बर तक खरीद की अंतिम तिथि