आप पार्टी के आरोप निराधार, जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चण्डीगढ़, 13 फरवरी: कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नई रणनीति बनाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अनिल विज ने कहा कि उनकी पार्टी टुकडे-टुकडे पार्टी है और अब ये यदा-कदा टुकडों को जोडने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन वह फिर टूट जाते हैं।
आप पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के मामलें को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री जी ने जवाब दे दिया है, कि मैं तो जानता भी नही, और मुझे उस नाम का भी नहीं पता। ऐसा लगता है कि आप पार्टी पंजाब में लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।
#AnilVij #HaryanaPolitics #CongressTukdeTukde #AAPvsBJP #NayabSaini #PoliticalWarOfWords #PunjabPolitics #ChandigarhUpdate #HaryanaMinister #HorseTradingAllegations
Previous
February 13, 2026
Next