बिजली निगम के सबस्टेशनों पर अचानक आग और बाढ़ से निपटने के लिए किया मॉक ड्रिल का आयोजन

अभिकान्त, 20 मई, चंडीगढ़ - हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ने आज सुबह 10:00 बजे, हरियाणा भर में कुछ सबस्टेशनों को रैंडमली चुनकर, आग और बाढ़ जैसी घटनाओं से पैदा होने वाली किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा उपकरणों की पर्याप्तता और ऑपरेशनल रिस्पॉन्स टाइम को सुनिश्चित करने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की।

निगम के प्रवक्ता ने बताया कि ये मॉक ड्रिल अलग-अलग वोल्टेज रेटिंग वाले उन सबस्टेशनों पर की गईं जो आईएमटी मानेसर, दौलताबाद (गुरुग्राम), घरौंडा और नुहियांवाली (सिरसा) में स्थित हैं।

फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरक्षा प्रणालियों के संचालन, आपातकालीन संचार प्रक्रियाओं और आपदा प्रबंधन उपायों के साथ-साथ समन्वित रिस्पॉन्स कार्यों का प्रदर्शन किया; साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि बिजली आपूर्ति और ग्रिड संचालन पर कोई असर न पड़े।

वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अभ्यास की बारीकी से निगरानी की और सभी संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल और आपातकालीन रिस्पॉन्स प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, पूरे राज्य में विश्वसनीय बिजली पारेषण सुनिश्चित करने और आपातकालीन तैयारियों को बेहतर बनाने के प्रति निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

#HaryanaPower #MockDrill #HVPNL #EmergencyPreparedness #Manesar #Gurugram #HaryanaNews #GridSafety

Previous

एक जुलाई 2026 अहर्ता तिथि के आधार पर हरियाणा में विशेष गहन पुनरिक्षण अभियान शुरू, 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

Next

हरियाणा में श्रम क्षेत्र की डिजिटल क्रांति की शुरुआत, ‘श्रममित्र’ ऐप का शुभारंभ - श्रम मंत्री अनिल विज