09/01/25

80 फीसदी सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण मानव त्रुटियां – परिवहन मंत्री श्री अनिल विज

चंडीगढ़, 9 जनवरी (अभी): परिवहन,ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि दिल्ली में आयोजित बैठक में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी की अध्यक्षता मे विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में सड़क दुर्घटनाओं और परिवहन सुधार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण मानव त्रुटियां हैं, जिनमें ड्राइवरों की अत्यधिक थकान एक बड़ी समस्या है। उन्होंने सुझाव दिया कि सड़कों के किनारे आरामगृह बनाए जाएं, जहां ड्राइवर आराम कर सकें और खाने-पीने की बेहतर सुविधाएं मिलें। हरियाणा टूरिज्म के साथ मिलकर सार्वजनिक परिवहन में गुणवत्तापूर्ण भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराने पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे की तर्ज पर खानपान सेवाओं को सुधारने के लिए अध्ययन किया जा रहा है। आल इंडिया रोड ट्रांसपोर्टर्स के साथ  हुई बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि उनको निर्देश दिए गए हैं कि गाड़ियों की ओवरलोडिंग रोकें।नई सड़कों और राजमार्गों के निर्माण पर श्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान  सरकार के कार्यकाल में हरियाणा में सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया गया है। नई सड़कों ने राज्य की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाया है, जिससे आर्थिक विकास को गति मिली है।

Previous

हर वर्ग के कल्याण पर आधारित होगा इस बार का बजट - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Next

डबल इंजन की सरकार किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कर रही कार्य – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी