09/01/25

हर वर्ग के कल्याण पर आधारित होगा इस बार का बजट - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 9 जनवरी (अभी): मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के एग्री-टूरिज्म सेंटर (कृषि पर्यटन केंद्र) के पार्ट - टू के उदघाटन  करने उपरांत समारोह को सम्बोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने  दीन दयाल शोध संस्थान द्वारा तैयार  पोषण उत्सव नामक  कॉफी -टेबल बुक का भी विमोचन किया । इस अवसर पर हरियाणा के  कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा व लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 करोड़ 60 लाख की लागत से इस सेंटर का  निर्माण किया गया है। यह लोगों को किसानी के बारे में बताने का अच्छा माध्यम है, इसका फायदा प्रदेश के  लोगों को मिलेगा। इससे यह भी पता लगेगा की हमारे बुजुर्ग   किस प्रकार खेती  करते थे।उन्होने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो को लेकर ही दीन दयाल शोध संस्थान काम कर रहा है, वो एक ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने एकात्म मानववाद का विचार दिया। आज सरकार उनके दिखाए मार्ग  पर चल रही है। उनका प्रयास था कि गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर उंचा उठे और  पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का कल्याण हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने खान -पान पर विशेष ध्यान देना होगा । बच्चों और महिलाओं को कुपोषण का शिकार न होने दे । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी  इसी दिशा में प्रयास किए हैं और यूएनओ में भी अपनी बात रखी कि हमें मिलेट्स की तरफ बढ़ना चाहिए। मोटे अनाज  के जरिये पोषण की कमी को पूरा किया जा सकता है ।

Previous

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज असम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 50,000 घरों का उद्घाटन किया

Next

80 फीसदी सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण मानव त्रुटियां – परिवहन मंत्री श्री अनिल विज