02/04/25

पिछली साल के दामों पर ही मिलेंगी हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की किताबें

हिमाचल, 02 अप्रैल (अभी): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 बोर्ड की किताबों के दामों बढ़ोतरी न करके विद्यार्थियों को राहत दी है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रकाशित की गई पुस्तकों के इस बार दाम पिछले शैक्षणिक सत्र के मुताबिक ही हैं, जबकि कुछ विषयों में अगर दाम बढ़े भी हैं तो वह भी एक रुपये से लेकर पांच-सात रुपये तक हैं। शिक्षा बोर्ड ने इस बार महंगाई के दौर में भी विद्यार्थियों और अभिभावकों का पूरा ख्याल रखा है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के स्कूलों और विक्रय केंद्रों पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान पढ़ाई जाने वाले किताबों को पहुंचा दिया है।

बोर्ड की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जारी की गई किताबों के दामों की पिछले वर्ष से तुलना करें तो इस बार अधिकतर किताबों के दाम पुराने ही हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को इस बार उसी दाम पर किताबें मिलेंगी, जोकि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान थे। हालांकि कुछ किताबों के दामों में बढ़ोतरी भी देखी गई है, लेकिन यह बढ़ोतरी नाममात्र ही है। किताबों में एक से लेकर पांच-सात रुपये तक के दाम बढ़े हैं, जोकि प्रदेश के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है.

Previous

हरियाणा के मुख्य सचिव ने सौ फीसदी आधार कवरेज पर बल दिया

Next

46 ग्राम चिट्टा, आठ हजार नकदी के साथ जालंधर का सप्लायर गिरफ्तार, होटल की पार्किंग से दबोचा