23/06/25

केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री ने अलवर में राईका गौरव दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में की शिरकत

एन.एस. बाछल, 23 जून, जयपुर।

केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को अलवर में राईका समाज एवं श्री वीर हडमल जी राईका सेवा समिति अलवर द्वारा आयोजित राईका गौरव दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत कर शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावान छात्रा-छात्राओं नगद राशि एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इसी दिशा में कार्य करते हुए पशुपालक समाजों के उत्थान के लिए उनके मुख्यकार्य पशुपालन एवं कृषि का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पशुपालन व डेयरी के क्षेत्रा में अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही है साथ ही अलवर में पशुपालकों व किसानों को समृद्ध बनाने के लिए डेयरी के विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीडीबी के साथ मिलकर महिला पशुपालकों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा तथा नई घास के बीज लगाए जाएंगे, ताकि पशुपालकों को चारे की पर्याप्त उपलब्धता रहे। 

  उन्होंने कहा कि समाज की छात्रावास निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता की मांग एवं अन्य समस्याओं पर सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए इनका समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राईका समाज के बहुल्यता वाले छह गांवों जिनमें अकबरपुर, माचडी, माधोगढ़, तातारपुर, मौजपुर व राजगढ़ में ई-लाईब्रेरी निर्माण का कार्य जुलाई माह से प्रारंभ किया जाएगा, साथ ही अलवर शहर में सांसद निधि से चार भवन का निर्माण किया गया है एवं जाडोली में 10 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी गांवों में राजीविका व कोऑपरेटिव से संबंधित कार्य भी कराए जाएंगे। 

Previous

सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण कर प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचने के लिए कटिबद्ध

Next

किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त कृषि आदान एवं बीज उपलब्ध कराना ही सर्वोच्च प्राथमिकता