उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मंगलवार को गेहूं खरीद कार्य के दृष्टिगत शहर अनाज मंडी का दौरा करते हुए वास्तविकता जांची
अम्बाला, 08 अप्रैल (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मंगलवार को गेहूं खरीद कार्य के दृष्टिगत शहर अनाज मंडी का दौरा करते हुए वास्तविकता जांची। इस मौके पर उन्होंने मंडी में किसानों को दी जा रही सुविधाओं के साथ-साथ अब तक कितनी गेहूं की आवक आ चुकी है, उसकी भी सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी हासिल की। उन्होंने इस मौके पर गेहूं की ढेरी पर जाकर मोसचर मीटर के माध्यम से गेंहू की नमी को भी चैक किया। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, डीएफएससी अपार तिवारी, डीएम हैफड देवेन्द्र सिंह, डीएमईओ राजीव चौधरी, कार्यकारी अभियंता मार्किटिंग बोर्ड नवीन श्योरण, मंडी प्रधान मक्खन लाल गोयल, पूर्व प्रधान दूनी चंद, आढती गौरव गुप्ता, संजीव गर्ग, मार्किट कमेटी सचिव दलेल सिंह मौजूद रहे।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मंडी का निरीक्षण करने से पहले मार्किट कमेटी के कार्यालय में आढती व सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेते हुए गेहूं खरीद कार्य के तहत यहां पर जो व्यवस्था की गई है उसकी विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी में गेहूं खरीद के कार्य के साथ-साथ लिफ्टिंग का कार्य सुचारू रूप से चले, बारदाने की व्यवस्था, तिरपाल की व्यवस्था, रैक की व्यवस्था के साथ-साथ गेहूं खरीद कार्य से सम्बन्धित जो भी अन्य कार्य हैं वे सभी बेहतर समन्वय के साथ करें ताकि किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि लेबर, ट्रांसपोर्टर का टैंडर का कार्य भी जल्द कर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि आढ़ती मंडियों में तिरपाल की व्यवस्था के साथ-साथ किसानों के बैठने के साथ-साथ जो अन्य कार्य है उसे करें ताकि मंडी में सभी कार्य सुचारू रूप से चल सकें। उन्होने कहा कि सभी के समन्वय के साथ गेहूं खरीद का कार्य करवाना है।
उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में सम्बन्धित खरीद एंजैसियों को यह भी स्पष्ट किया कि गेहूं खरीद कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इसलिए गेहूं खरीद का कार्य के साथ-साथ लिफ्टिंग का कार्य भी बेहतर तरीके से होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की पेमैंट समयबद्ध तरीके से 72 घंटे के अंदर होनी चाहिए। इसके लिए भी सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित होनी चाहिए। उपायुक्त ने मंडी के निरीक्षण के दौरान अटल किसान मजदूर कंटीन का भी दौरा किया और यहां पर मजदूरों और किसानों के लिए भोजन की जो व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है उसका भी जायजा लिया। उन्होंने यहां पर किसानों व मजदूरों को दिन व रात के भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है उसकी भी जानकारी ली। सम्बन्धित कैंटीन के प्रतिनिधि ने बताया कि यहां पर भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है तथा प्रतिदिन 500 से 600 लोगों के लिए खाना उपलब्ध करवाया जाता है। उपायुक्त ने इस मौके पर मजदूरों से भी बातचीत की और भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हम सबका प्रयास रहना चाहिए कि यहां पर किसानों, मजदूरों व अन्य को जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके उसे उपलब्ध करवाएं।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, डीएम हैफड देवेन्द्र सिंह, डीएफएससी अपार तिवारी के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व आढ़ती मौजूद रहे। फोटो नम्बर