रक्त की पूर्ति केवल मानव शरीर से ही संभव है: उपायुक्त अजय सिंह तोमर
अम्बाला, 08 अप्रैल (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि रक्त की पूर्ति केवल मानव शरीर से ही संभव है। रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है। जो भी व्यक्ति रक्तदान करता है, वह रक्त जरूरतमंद व्यक्ति के शरीर मे जाता है। रक्तदान करके हम घटना में घायल कईं जिंदगियों को बचा सकते हैं। उपायुक्त मंगलवार को डिप्लोमा इंजिनियरिंग एसोसिएशन हरियाणा, अम्बाला जोन द्वारा पंचायत भवन अम्बाला शहर में पांचवे मेगा रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होंने अपने सम्बोधन में कही।
इस मौके पर उपायुक्त ने डिप्लोमा इंजिनियरिंग एसोसिएशन द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा रक्तदान के इस महान कार्य को सफल बनाया है। उपायुक्त ने इस मौके रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया तथा रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं से बातचीत करते हुए पूछा कि वह पहली बार रक्तदान कर रहे हैं या उन्होने इससे पहले भी रक्तदान किया है, इस बारे उनसे जाना। अधिकतर रक्तदाता ऐसे थे जोकि पिछले कईं वर्षों से रक्तदान के इस कार्य में अपनी आहुति डाल रहे हैं। उपायुक्त ने यह भी कहा कि एसोसिएशन द्वारा रक्तदान के साथ-साथ पौधारोपण के जो कार्य किए जाते हैं वह भी काफी सराहनीय है। एसोसिएशन को उनकी जो भी आवश्यकता होगी वह हमेशा उनके साथ है। उन्होंने आयोजित रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वालो का भी तहे दिल से धन्यवाद किया। उपायुक्त ने आगे भी एसोसिएशन को इस तरह के सामाजिक कार्य को आगे भी निरंरता में करने बारे प्रेरित किया। इस मौके पर इंजिनियरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत भी किया।
इस मौके पर डिप्लोमा इंजिनियरिंग एसोसिएशन हरियाणा, अम्बाला जोन के प्रधान जसविन्द्र सिंह ने उपायुक्त का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद से ही यानि 2021 से एसोसिएशन लगातार हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है। पिछले वर्ष 171 लोगों ने रक्तदान किया था और अबकी बार 200 से अधिक लोगों द्वारा रक्तदान किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आयोजित शिविर में कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य लोग भी आगे आकर रक्तदान के इस पुनीत कार्य में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
शिविर में विभिन्न विभाग जैसे सिंचाई विभाग, पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी (बीएण्डआर), मर्किट कमेटी, पब्लिक हैल्थ तथा अन्य विभागों के अधिकारियेां तथा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस रक्तदान शिविर में सभी के सहयोग से 201 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जोकि सिविल अस्पताल अम्बाला कैंट के ब्लड बैंक में भेजने का काम किया गया। इस मौके पर डिप्लोमा इंजिनियरिंग एसोसिएशन हरियाणा, अम्बाला जोन के प्रधान जसविन्द्र सिंह, उप प्रधान दीपक बत्रा, सीनियर वाईज प्रधान सुखबीर सिंह, सचिव जगदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज जिले सिंह, जेई ललित कौशल के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।