अम्बाला : ग्रीष्म कालीन शिविर एवं रूचिकर कक्षाओं का बाल भवन, अम्बाला द्वारा आयोजन
अम्बाला, 28 मार्च (अभी): उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद्, बाल भवन के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर के दिशा निर्देशानुसार हर वर्ष की भांति वर्ष 2025 में भी गर्मी के मौसम एवं छुट्यिों में बाल भवन, अम्बाला बच्चों के रूचि अनुसार ग्रीष्मकालीन शिविर एवं रूचिकर कक्षाओं का आयोजन 1 अप्रैल से 30 जून 2025 के बीच में बाल भवन, रेलवे रोड़, अम्बाला छावनी एव पंचायत भवन, अम्बाला शहर में आयोजित करने जा रहा है। इस बार ग्रीष्मकालीन शिविर एवं रूचिकर कक्षाएँ बहुत ही अनोखे तरीक से आयोजित की जायेंगी। जिसमें हरियाणा कला परिषद्, कुरूक्षेत्र एवं उत्तरी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला के कलाकारों को भी लिखित में बच्चों की रूचि कक्षाओं में गुणवत्ता बढाने के लिए आमंत्रित किया है। यह दोनों संस्थाऐं बाल भवन के साथ मिलकर 1 अप्रैल से 30 जून 2025 के बीच में अपनी-अपनी अलग-अलग 20-20 दिन की ट्रेनिंग बच्चों के लिए गतिविधियों अनुसार देगें जिसमें नृत्य, ड्रामा-थ्रेटर, चित्रकला हस्तकला, स्ंागीत, मेडीटेशन, गायन-वादन, मार्शल आर्ट, ऐरोबिक्स, स्केटिंग एव रोलर डांस शामिल है।
दोनों संस्थाओं के 20-20 दिन के गुणवत्ता ट्रेनिंग के आखिरी दिन बच्चों की प्रतिस्पर्धा भी करवाई जाएगी। दोनों संस्थाओं के कलाकारों के साथ-साथ बालभवन के साथ सदियों से जुड़े हुए कलाकार एवं ट्रेनर भी बच्चों को इस दौरान तैयार करेंगें। इन ट्रेनरों/ कलाकारों / आजीवन सदस्यों के नाम जैसे कि बुध राम (हरियावणीनृत्य), लवया खन्ना (शास्त्रीय नृत्य), नितिन सैणी (स्कैटिंग), संदीप बग्गा (जूडो कराटे) है।
30 जून, 2025 को ग्रीष्मकालीन षिविर एवं रूचिकर कक्षाओं के समापन पर बाल भवन का अपना सभी का मनपसंदीदा सदियों का प्रोग्राम ‘‘बालभवन की एक शाम, आपके नाम’’ के तहत प्रतिभावान बच्चों को माननीय उपायुक्त महोदय श्री अजय सिंह तोमर, भा0 प्र0 से0 एवं अध्यक्ष जिला बाल कल्याण परिषद्, अम्बाला द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा व बच्चों का मनोबल बढ़ाया जाएगा। इस ग्रीष्मकालीन षिविर एवं रूचिकर कक्षाओं के प्रतिभावान बच्चों में से ही बाल भवन की विभिन्न गतिविधियों को संचालितव आगामी बाल महोत्सव-2025 के भव्य आयोजन के लिए अलग-अलग गतिविधियों के बाल एम्बेसडर घोषित किए जाएगें।
उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद्, बाल भवन के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर के दिशा-निर्देशानुसार बाल भवन, अम्बाला सभी जनसाधारण अभिभावकों एव बच्चों से अपील की जाती है कि इस अनोखे ग्रीष्मकालीन शिविर एवं रूचिकर कक्षाओंं-2025 में बढ़-चढक़र ज्यादा-से-ज्यादा संख्या में भाग लें और समय से अपनी रजिस्ट्रेशन करवायें। ग्रीष्मकालीन शिविर एवं रूचिकर कक्षाओं के रजिस्ट्रेशन हेतू हरविन्दर सिंह, ग्रीष्मकालीन शिविर अधिकारी बाल भवन, अम्बाला छावनी के माध्यम से करवायें। जिनका सम्पर्क सूत्र / मोबाईल नम्बर 9416189336 हैं। शिविर को एक मुकाम एव उंचाई पर पहुंचाने के लिए ज्यादा-से-ज्यादार रजिस्ट्रेशन करवायें, ताकि जिला अम्बाला ग्रीष्मकालीन शिविर लगाने में हरियाणा प्रदेषभर में प्रथम श्रेणी हासिल करें।