राजस्थान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मण्डोर एवं कल्याणा झील में पर्यटन विकास कार्यों का किया निरीक्षण
एन.एस.बाछल, 27 जुलाई, जयपुर।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने जोधपुर प्रवास के दौरान पर्यटन विभाग एवं जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मण्डोर स्थित ऐतिहासिक सुमनोहरा बावड़ी का अवलोकन किया तथा इसके ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए समुचित संरक्षण, रखरखाव एवं संवर्धन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. पुनीत सिंह को मंडोर गार्डन स्थित राजकीय संग्रहालय के समग्र विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना (एक्शन प्लान) तैयार कर चरणबद्ध रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मण्डोर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए इसे आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से विकसित किया जाए, जिससे यह देश-विदेश के पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षण का केंद्र बन सके।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डोर गार्डन जोधपुर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां विकसित किया जा रहा वाटर लेजर शो पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इस शो के माध्यम से आधुनिक तकनीक के जरिए जोधपुर के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं ऐतिहासिक घटनाओं को रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए एडवेंचर पर्यटन गतिविधियों का भी विकास किया जाएगा।
इस अवसर पर जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त ने उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वाटर लेजर शो का कार्य प्रगति पर है तथा इसे शीघ्र पूर्ण कर आमजन एवं पर्यटकों के लिए प्रारंभ किया जाएगा।
कायलाना झील पर बजट घोषणाओं के अंतर्गत विकास कार्यों की भी ली जानकारी—
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट घोषणाओं के अंतर्गत कायलाना झील पर संचालित विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को बेहतर पर्यटन एवं मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
झज्जर: CIA टीम की बड़ी कार्रवाई; 11 जिंदा कारतूसों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
Next