एस.एम.एस. अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का हुआ शुभारम्भ,अब दवाइयों के लिए मरीजों को भटकना नहीं पडेगा : राजस्थान
एन.एस.बाछल, 26 जुलाई, जयपुर।
केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक एवं केन्द्रीय सहकारिता सचिव आशीष कुमार भूटानी ने सवाई मान सिंह अस्पताल परिसर स्थित चरक भवन में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारम्भ किया। मरीजों की बढती मांग एवं आमजन को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता की दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से काॅनफैड द्वारा अस्पताल परिसर में यह दूसरा स्टोर प्रारम्भ किया है।
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि चरक भवन स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र पर अभी 600 से अधिक दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं और शीघ्र ही इसे बढाकर 1500 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टोर पर जो दवाइयां एवं सर्जिकल आइटम्स उपलब्ध करवाए जा रहे है वे बाजार में प्रचलित मूल्य से 50 से 80 प्रतिशत तक कम हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में जन औषधि केन्द्र खुलने से मरीजों को दवाइयों के लिए भटकना नहीं पडेगा और जो दवाइयां अस्पताल से नहीं मिल पाई हैं उन्हें किफायती दर पर हमारे स्टोर पर मिल जाएंगी।
गौतम कुमार दक ने बताया कि हमारे द्वारा शुरू किए गए स्टोर पर समान साॅल्ट की दवाइयां किफायती दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि मरीजों पर पडने वाले आर्थिक भार को कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि कई बार अस्पताल में मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत मरीजों को दवाइयां नहीं मिल पाती है और उन्हें मजबूरी में बाहर से उच्च मूल्य पर दवाइयां खरीदनी पडती हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों को राहत देने के लिये सहकारिता के माध्यम से अस्पताल परिसर में काॅनफैड ने दूसरा प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र शुरू किया है ताकि वे अस्पताल परिसर में ही उच्च गुणवत्ता की किफायती दरों पर दवाइयां खरीद सके।
शासन सचिव, सहकारिता ने अस्पताल प्रशासन के साथ की बैठक
शासन सचिव, सहकारिता डाॅ. समित शर्मा ने कहा कि अस्पताल प्रशासन एवं काॅनफैड प्रशासन में दवाइयों की उपलब्धता में तालमेल के लिए आज एस.एम.एस. मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ. दीपक माहेश्वरी, अधीक्षक डाॅ. मृणाल जोशी, आई डिपार्टमेंट के प्रमुख डाॅ. पंकज शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में की गई सहमति के अनुसार प्रति सप्ताह अस्पताल के स्टोर में अनुपलब्ध दवाइयों की सूची काॅनफैड प्रशासन के साथ शेयर की जाएगी ताकि उन दवाइयों की उपलब्धता प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र एवं अन्य कोआॅपरेटिव फार्मेसी स्टोर्स पर की जा सके।
डाॅ. समित शर्मा ने बताया कि डाॅक्टर्स जेनेरिक नाम से ही दवाइयों को प्रेस्क्राइब करें ताकि मरीजों पर आर्थिक बोझ को कम किया जा सके। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2013 में आदेष जारी किए हुए है।
डाॅ. शर्मा ने बताया कि एस.एम.एस. अस्पताल परिसर में संचालित काॅनफैड के फार्मेसी स्टोर्स के खुलने की अवधि को 16-16 घण्टे किया गया है ताकि मरीजों को दवाइयों की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि अब मरीजों को सुबह 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक दवाइयां उपलब्ध होंगी। सभी कोआॅपरेटिव फार्मेसी स्टोर्स पर दवाइयों की रेंज बढाई जा रही है।
शासन सचिव ने जेनेरिक दवाइयों की गुणवत्ता के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सभी दवाइयां एवं सर्जिकल आइटम्स गुणवत्ता संबंधी सभी मापदण्डों को पूरा करने के बाद ही बाजार में जारी की जाती हैं। उन्होंने कहा कि इन दवाइयों का प्रभाव समान साल्ट की ब्राण्डेड दवाइयों से किसी भी प्रकार से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि जेनेरिक दवाइयों का मूल्य कम होने का कारण इनकी ब्राण्डिंग पर होने वाले व्यय तथा बाजार में विभिन्न सीएण्डएफ, वितरक आदि के कमीशन का नहीं होना है।
इतना कम है जन औषधि केन्द्र पर मिलने वाली दवाइयों का मूल्य
जो एलएस बैल्ट बाजार में 800 रुपए में मिलती है वही जन औषधि केन्द्र पर मात्र 380 रुपए में उपलब्ध है। इसी प्रकार व्यस्क लोगों के लिए प्रयोग में आने वाले डायपर के 10 का पैक 650 रुपए के बजाय मात्र 405 रुपए में उपलब्ध है। इसी प्रकार सर्वाइकल काॅलर साॅफ्ट का हमारा मूल्य मात्र 120 रुपए है। जन औषधि केन्द्र पर रक्तचाप मापने की मषीन, ग्लुकोमीटर, थर्मामीटर एवं अन्य सभी प्रकार के सर्जिकल आइटम्स एवं सुचर्स बाजार दर से 50 से 80 प्रतिषत तक कम दरों पर उपलब्ध हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में आ रही आत्मनिर्भरता, दुश्मन को घर में घुसकर मारता है आज का भारत- मुख्यमंत्री राजस्थान
Next