25/02/25

आज 25 फरवरी के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 25 फरवरी

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

🔸मोहम्‍मद यूनुस पर नहीं भरोसा, बांग्‍लादेशी सेना ने अपने हाथ में ली कानून व्‍यवस्‍था, भारत की चेतावनी के बाद सेना प्रमुख का बड़ा ऐलान

🔸महाकुंभ विवाद: योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर पलटवार, कहा - जिसकी जैसी भावना, वैसा कुंभ

🔸गिद्धों को लाश, सुअरों को गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिलाः योगी

🔸बांग्लादेश में फिर बढ़ रहा बवाल, छात्रों ने थमाया 24 घंटे का अल्टीमेटम

🔸स्टडी, वर्क परमिट पर कनाडा गए लोगों को झटका, कभी भी रद्द हो सकता है वीजा

🔸मोदी ने नीतीश को लाडला मुख्यमंत्री कहा:मोदी बोले- जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे; जो चारा खा जाते हैं, वह हालात नहीं बदल सकते

🔸​बोरवेल में फंसे 5 साल के बच्चे की मौत:13 घंटे बाद निकाला गया शव, 30 फीट नीचे जाकर फंसा था

🔸राजनाथ बोले-70% रक्षा सामग्री खुद बना रहा भारत:2029 तक 50 हजार करोड़ के निर्यात का लक्ष्य; IIT मंडी में छात्रों को किया सम्मानित

🔸कोलकाता में 3 लाश मिली, नसें कटीं, गर्दन पर घाव:पुलिस बोली- पतियों ने खबर दी, हमें इन्हीं पर शक; बचने के लिए अपना एक्सीडेंट करवाया

🔸बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड- अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा बंद:राज्यपाल ने कहा- हिंदूवादी संगठन से जुड़ी लड़कियों को टारगेट किया, पब्लिक बोली- आरोपियों को फांसी दो

🔸Russia-Ukraine War: जब फ्रांस ने दिया यूक्रेन का साथ, भारत ने बनाई दूरी; UN में फिर दिखाई कूटनीति

🔸​एक-दो नहीं... कई समस्याओं का होगा समाधान, दिल्ली की सूरत संवारने के लिए CM रेखा गुप्ता ने की बैठक

🔸तेलंगाना टनल में फंसे कर्मचारियों को निकालेंगे 'सिलक्यारा के हीरो', 6 रैट माइनर्स की टीम पहुंची

🔸GIS: रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर रिलायंस का बड़ा ऐलान, 60 हजार करोड़ का MOU

🔸​​​​Punjab Politics: बाजवा का दावा- बीजेपी के संपर्क में भगवंत मान, AAP के 32 MLA कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

🔸कश्मीर के बच्चों से मिले शाह, बोले परिजनों के साथ जाकर अमन,शांति व विकास की बात करें

🔸2026 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, ममता 27 फरवरी को टीएमसी की अहम बैठक को करेंगी संबोधित

🔸भारतीय शेयर बाजार आईटी शेयरों की कमजोरी से लुढ़का, सेंसेक्स 856 अंक धड़ाम

🔸2025 चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया मेजबान पाकिस्तान, न्यूजीलैंड की जीत से बांग्लादेश का भी कटा पत्ता

इतिहास

1586 - अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये।

1788 - पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।

1921 - जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने क़ब्ज़ा किया।

1925 - जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।

1945 - द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1952 - नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1760 - लॉर्ड क्लाइव ने पहली बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस लौटे। रॉबर्ट क्लाइव ईस्ट इंडिया कंपनी की तरफ से भारत के पहले गवर्नर जनरल थे।

1962 - देश के तीसरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई। जवाहरलाल नेहरू तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।

1975 - सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।

1980 - ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।

1986 - मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।

1988 - सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।

1995 - असम में ट्रेन में दो बम ब्लास्ट हुए। सेना के 22 जवानों की मौत।

2000 - रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।

2003 - गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' स्वीकृत।

2006 - दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला।

2008 - एच.डी.एफ.सी. व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई। फ़िल्म 'नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन' को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।

2009 - पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त हुए।

2010 - मुंबई हमले के बाद पहली बार भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच बात हुई।

2011 - भारतीय सेना ने झारखंड में जारी 34वें राष्ट्रीय खेलों में 62 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान बनाए रखा है, जबकि मणिपुर ने तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दूसरा स्थान हासिल कर लिया ।

———————-

Previous

मुख्यमंत्री की किसानों से अपील, खेती में नवाचार और नई तकनीकों को अपनाएं, सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनें

Next

अम्बाला छावनी में दो मार्च को नगर परिषद चुनाव होने जा रहे हैं और कोई भी राष्ट्रीय या प्रदेश स्तरीय पार्टी हमारे मुकाबले खड़े होने का हौंसला नहीं जुटा पाई : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज