प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं की उम्मीदों का आकाश खोल दिया है-जल संसाधन मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 25 जून, जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं की उम्मीदों का आकाश खोल दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब देश का युवा राष्ट्र विकास के साथ ही विश्व को नई दृष्टि और दिशा देने में सक्षम होता जा रहा है। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किशनगढ़ एयरपोर्ट परिसर में स्थित एवियाना एविएशन अकेडमी में प्रशिक्षु पायलेट्स से संवाद करते हुए यह कहा।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में भारत में जो विकास हुआ है, वह ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में इन विकास कार्यों का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने का काम राज्य सरकार कर रही है।
किशनगढ़ एयरपोर्ट बनने से रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं, यहां के उद्यमियों और युवाओं की कनेक्टिविटी बढ़ी है, उन्हें व्यापक अवसर मिल रहे हैं, जो पहले सम्भव नहीं थे। आने वाले समय में यह एयरपोर्ट राजस्थान के बड़े एयरपोर्ट में गिना जाएगा। ट्रेनी पायलेट्स ने भी बड़े उत्साह से कहा कि पिछले 12 वर्ष में युवाओं के लिए मोदी जी ने बहुत काम किए हैं।
सुरेश सिंह रावत ने यह भी कहा कि उनके लिए इस अकादमी में आने का एक उद्देश्य यह भी है कि इससे राजस्थान के युवाओं को एयरक्राफ्ट पायलट जैसे नए कॅरियर के प्रति जागरूक किया जा सके।
इस दौरान सुरेश सिंह रावत ने हवाई जहाज के कॉकपिट में बैठकर उडान प्रक्रिया, तकनीक की प्रक्रिया जानी, हवाई जहाज के मेंटेनेंस और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की जानकारी भी प्राप्त की।
किशनगढ़ एयरपोर्ट के निदेशक बी.एस. मीणा ने हवाई उड़ान संबंधी समस्त प्रक्रिया से सुरेश सिंह रावत को अवगत कराया।
गौरतलब है कि जुलाई, 2024 में शुरू हुई इस अकादमी में 12 सिंगल इंजन और एक डबल इंजन एयरक्राफ्ट हैं। इस समय 150 कैडेट्स हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अब तक 100 युवा यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जवल बना चुके हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
रोहतक में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग: गोली लगने से महिला और 11 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल
Next