समान नागरिक संहिता के लिए व्यापक जन समर्थन : मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 23 जुलाई, भोपाल।
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को विभिन्न धर्मों और समाज के विभिन्न वर्गों में व्यापक समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर पहुंचने पर विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, अधिकारी और कई सामाजिक संगठनों के सदस्य हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया और इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों को समान अधिकार और समान न्याय प्रदान करना है। यह व्यवस्था संविधान की मूल भावना के अनुरूप सामाजिक सद्भाव ,
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित सभी धर्मों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज का यह विश्वास और सहयोग क्षेत्र के समावेशी विकास और सामाजिक सद्भाव को और मजबूत करेगा।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव , विधायक रमेश मेंडोला और गोलू शुक्ला , सुमित मिश्रा के साथ-साथ अन्य जन प्रतिनिधि , संभागीय आयुक्त डॉ. सुदाम खाडे , पुलिस महानिरीक्षक अनुराग , पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह , कलेक्टर शिवम वर्मा आदि उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
Previous
जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने किया राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का निरीक्षण
Next