सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी - जल संसाधन मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 23 जून, जयपुर।
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने वर्धमान कन्या महाविद्यालय सभागार, ब्यावर में आयोजित पत्रिका इग्नाइटर्स-2026 कार्यक्रम में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक रतन सिंह सहित विभिन्न गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य की नींव रखने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और कठिन परिश्रम ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में एक आदर्श (रोल मॉडल) चुनकर उसके पदचिह्नों पर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कहते हुए विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का सकारात्मक एवं सीमित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और उन्हें सही दिशा देने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को वर्षा जल संचयन अपनाने, पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। यदि आज हम जल बचाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकेंगे। जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है और उसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
पलवल में अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा: 27 एकड़ में फैला अवैध निर्माण ध्वस्त
Next